10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम फाइल : ट्रक की टक्कर से महिला का टूटा दम, लूट और चारी सहित इन घटनाओं के नाम रहा जोधपुर का अपराध जगत

भैरूजी चौराहे के पास पहुंचने पर पीछे से आए ट्रक ने मोपेड को टक्कर मार दी थी।
3 min read
Google source verification
crime in jodhpur

road accident in jodhpur, woman dies, Jodhpur bandh, loot in jodhpur, jewelry loot in jodhpur, theft in jodhpur, crime news of jodhpur, jodhpur news

ट्रक की चपेट से घायल महिला का दम टूटा


विकास चौधरी/जोधपुर. वीर दुर्गादास राठौड़ मल्टीलेवल आरओबी के नीचे भैरूजी चौराहे के पास ट्रक की चपेट से घायल स्कूटी सवार महिला का मथुरादास माथुर अस्पताल में दम टूट गया। पुत्री अभी भी अस्पताल में भर्ती है। शास्त्रीनगर थाने के एएसआई मोतीराम के अनुसार रातानाडा में बग्गी खाना की नेहरू कॉलोनी निवासी नीतू कंवर (35) पुत्री चन्द्रसिंह अपनी पुत्री ऋषिका सिंह (13) के साथ 4 अप्रेल की देर रात भैरूजी चौराहा होते हुए मोपेड पर घर जा रही थी। भैरूजी चौराहे के पास पहुंचने पर पीछे से आए ट्रक ने मोपेड को टक्कर मार दी थी। मोपेड चला रही नीतू कंवर व पुत्री घायल हो गए। दोनों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। पांव में फ्रैक्चर होने से पुत्री अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर ट्रक जब्त किया है।

----------

मृत्यु के कारण नहीं बताए, शरीर पर छह चोटें


बंद के दौरान पुलिस उप निरीक्षक महेन्द्र चौधरी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। मेडिकल बोर्ड ने रिपोर्ट में मृत्यु के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ललाट व नाक सहित शरीर पर छह जगह चोटों की पुष्टि हुई है। अब पैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु की वजह पता लग पाएगी। जांच कर रहे करवड़ थानाधिकारी बनवारीलाल धायल ने बताया कि चौधरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु के कारण नहीं बताए गए हैं। एफएसएल से पैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मृत्यु किन कारणों से हुई। इसके बाद ही प्रकरण में हत्या अथवा आपराधिक मानव वध की धारा जोडऩे का निर्णय किया जाएगा। कहां-कहां आईं चोटेंएसआई के ललाट पर दाईं तरफ खून आने के निशान थे। नाक पर खून आने, कुहनी पर चोट, दाहिनी बाजू व कंधे और पांव में चोट के निशान हैं। पसलियां भी टूटी हुई हैं।

यह था मामला

दो अप्रेल को बंद के दौरान पावटा चौराहे पर ड्यूटी कर रहे उप निरीक्षक चौधरी बेहोश हो गए थे। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। पावटा जिला अस्पताल में जांच के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन अप्रेल को अहमदाबाद ले जाया गया। रास्ते में मेहसाना के पास और कार्डियक अरेस्ट होने से मृत्यु हो गई थी। चार अप्रेल को महात्मा गांधी अस्पताल में बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद नया गांव में पुलिस सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।

-------

बुजुर्ग दम्पती पर हमला कर सोने के आभूषण लूटे


लूणी थाना क्षेत्र के बागड़ों की ढाणी कांकाणी गांव में शनिवार अद्र्धरात्रि को घर में सोए बुजुर्ग दम्पती पर अज्ञात लोग हमला कर सोने के आभूषण लूट कर ले गए। थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 85 वर्षीय वंरीगाराम व उनकी पत्नी गजरी देवी विश्नोई शनिवार को अपने ***** के पुत्र के घर पर सो रहे थे। इसी दौरान अद्र्धरात्रि को घर में घुसे अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग दम्पती के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। इस दौरान लुटेरे बक्से में पड़े 7-8 तोले के सोने का तेगड, चार पांच तोला सोने का फ ूल, सोने की एक ठूसी, टेलीविजन व अन्य सामान लूट कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल दम्पती को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त समीरकुमार सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त विपिन शर्मा, सहायक पुलिस उपायुक्त कमल सिंह सहित कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना कर लुटेरों की तलाश शुरू की है।

--------

चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, दो वारदातें कबूली


मण्डोर थाना पुलिस ने बालसमन्द क्षेत्र स्थित दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व सामान चुराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से आभूषण भी बरामद किए गए हैं। थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बालसमन्द क्षेत्र में एक माह पूर्व एक सूने मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी हो गया था। इस मामले में संदिग्धों से पूछताछ के बाद बालसमन्द चुंगी नाका के पीछे निवासी अश्कर पुत्र मकतू उर्फ जलालुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने क्षेत्र में ही एक अन्य मकान में दो माह पूर्व चोरी करना कबूल किया। उसको दोनों प्रकरणों में गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।