9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरदार पटेल को याद कर रन फोर यूनिटी में सनसिटीजन्स ने दिखाई एकता, ग्रहण की शपथ

इस दौड़ में जिला प्रशासन, पुलिस, खेल, एनसीसी, शिक्षा विभाग, स्काउट, गाइड, खिलाड़ी, बीएसएफ, नेहरू युवा केन्द्र व अन्य संस्थाओं के धावक दौड़ में भागीदारी निभाई।

less than 1 minute read
Google source verification
national unity day news

run for unity, run for unity in rajasthan, Sardar Vallabhbhai Patel, national unity day, jodhpur administration, jodhpur news, jodhpur news in hindi

वीडियो क्रेडिट : मनोज सैन/जोधपुर. सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस पर बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। बरकतुल्ला खां स्टेडियम से सुबह रन फोर यूनिटी (राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़) आयोजित हुई। एडीएम सिटी जवाहर चौधरी ने बताया कि रन फोर यूनिटी बरकतुल्ला खां स्टेडियम से रवाना होकर वीर दुर्गादास राठौड़ ओवर ब्रिज व पुन: स्टेडियम तक रन हुई। इस दौड़ में जिला प्रशासन, पुलिस, खेल, एनसीसी, शिक्षा विभाग, स्काउट, गाइड, खिलाड़ी, बीएसएफ, नेहरू युवा केन्द्र व अन्य संस्थाओं के धावक दौड़ में भागीदारी निभाई।

राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की


जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर कार्यालय प्रंागण में सभी जिला स्तरीय अधिकारी व स्टाफ एवं उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड स्तर के अधिकारी व स्टाफ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की।

एक दिन पहले हुई रिहर्सल


उम्मेद राजकीय स्टेडियम में मंगलवार शाम को एडीएम सिटी जवाहर चौधरी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित की जाने वाली मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्च पास्ट के साथ ध्वनि, पेयजल आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परेड कमाण्डर पुलिस कमिश्नरेट एसीपी खींवसिंह के नेतृत्व में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। परेड में इंस्पेक्टर विकास विश्नोई के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल, पी सी सुन्दरलाल विश्नोई के नेतृत्व में प्रथम आरएसी जोधपुर, पीसी हरिसिंह चम्पावत के नेतृत्व में आरपीटीसी व आरएसी, एसआई बचनाराम विश्नोई के नेतृत्व में जोधपुर ग्रामीण पुलिस, पी.सी शिवलाल डंागी के नेतृत्व में जीआरपी जोधपुर उत्तर व एनसीसी, स्काउट भी शामिल हुए।