20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
सलमान की इस नन्हीं फैन ने छोड़ा स्कूल जाना, दिल्ली से आकर जोधपुर जेल के बाहर कर रही इंतजार
Play video

सलमान की इस नन्हीं फैन ने छोड़ा स्कूल जाना, दिल्ली से आकर जोधपुर जेल के बाहर कर रही इंतजार

एेसा ही नजारा जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर शनिवार सुबह देखने को मिला।

Google source verification

जोधपुर . भले ही बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हों लेकिन उनकी ‘टाइगर’ के फैंस का क्रेज कम नहीं हुआ है। अपने ‘प्रेम’ को सलाखों के पीछे देख कर कई फैंस का खाना-पीना ही क्या नींद तक छूट गई है। एेसा ही नजारा जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर शनिवार सुबह देखने को मिला। ‘बॉडीगार्ड’ की ‘ट्यूबलाइट’ जितनी झलक देखने के लिए कई फैंस ने अपने दिन का चैन और रातों की नींद ‘तेरे नाम’ कर दी है। अपने ‘साजन’ के लिए फैंस कह रहे हैं ‘हम दिल दे चुके सनम’ और जेल में कैद ‘युवराज’ की ‘खामोशी’ किसी से सहन नहीं हो रही। इसलिए दिल्ली से उनकी एक नन्हीं प्रशंसक ‘लंदन ड्रिम्स’ लिए ‘सलाम-ए-इश्क’ कहने जोधपुर पहुंची। जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर हाथ में संदेश लिखा पोस्टर थामे इस बालिका के अभिभावकों ने बताया कि जब से बच्ची ने ‘दबंग’ खान की खबर सुनी है। उसने स्कूल जाना छोड़ दिया है और खाना-पीना छोड़ दिया है। एेसे में वे परेशान होकर अपनी बच्ची को जोधपुर लेकर आए हैं। उल्लेखनीय है कि कल ही एक प्रशंसक अपने खून से लिखा संदेश लेकर जोधपुर जेल के बाहर बहुत देर तक खड़ा रहा था। सलमान का ‘जलवा’ भी एेसा है कि प्रशंसक ‘नो एंट्री’ में भी हेलो ब्रदर कहने आ रहे हैं। अब ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ वह तो यही कहेगा ना कि ‘प्यार किया तो डरना क्या…’

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़