पद चिह्नों से खेतों में तलाश, सुबह पकड़ में आया चालक
अंधेरे में झाडि़यों से होकर फरार होने वाले चालक की पुलिस ने तलाश शुरू की। जगह-जगह दबिश देकर तलाशी ली गई। उसके बारे में सूचना देने के लिए ग्रामीणों में मुनादी भी कराई गई। इस बीच, बुधवार सुबह होने पर खेतों में बने पदचिह्नों के आधार देणोक गांव की झाडि़यों में छुपकर बैठे चालक चूरू जिले में सालासर थानान्तर्गत नियामा गांव निवासी बलवंत पुत्र कुनणाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब का परिवहन, राजकार्य में बाधा डालने, वाहन को तेज गति से भगाकर मानव जीवन संकट में डालने और सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में शामिल चाडी चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश, हेड कांस्टेबल ऊर्जाराम, कांस्टेबल धर्माराम, बाबूराम, देवी सिंह, राकेश व सांवरलाल को पुरस्कार की घोषणा की गई है।