30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
क्रिमिनल्स को सबक सिखाने के साथ कर सकेंगी सेल्फ डिफेंस
Play video

क्रिमिनल्स को सबक सिखाने के साथ कर सकेंगी सेल्फ डिफेंस

- क्रिमिनल्स का सामना करने को ४८ गल्र्स ने ली ट्रेनिंग- महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र के प्रथम बैच का प्रशिक्षण पूर्ण
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 8 Jan 2020, 12:25 AM IST

जोधपुर.
क्रिमिनल्स से निपटने, उन्हें सबक सिखाने व खुद की रक्षा करने के उद्देश्य से गठित महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र के प्रथम बैच में ४८ गल्र्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस बैच के समापन समारोह में गल्र्स ने खुद की रक्षा व क्रिमिनल्स को सबक सिखाने का प्रदर्शन भी किया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पुलिस परामर्श एवं सहायता केन्द्र) निर्मला बिश्नोई ने बताया कि पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह के आदेश पर गत दिनों महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र का गठन किया गया था। प्रथम बैच में ४८ बालिकाओं व युवतियों ने पंजीयन कराया था। मास्टर ट्रेनर विनोद ने सात दिन तक पुलिस लाइन परिसर में इण्डोर गहन प्रशिक्षण दिया। ताकि युवतियां व बालिकाएं बदमाशों से खुद की रक्षा करने के साथ ही उन्हें सबक भी सीखा सके। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा उपायों के साथ मानसिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी। प्रथम बैच की समाप्ति के साथ ही अब बुधवार से दूसरा बैच शुरू होगा।

समापन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा हिंगोनिया, केएन कॉलेज छात्रसंघ की अध्यक्ष आदि मौजूद थे। जिन्होंने प्रशिक्षणार्थियों व ट्रेनर को प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए।