
चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद, दो गिरफ्तार
जोधपुर.
बासनी थाना पुलिस ने मधुबन हाउसिंग बोर्ड से चोरी मोटरसाइकिल के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो जनों को गिरफ्तार कर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की।
थानाधिकारी पाना चौधरी के अनुसार मधुबन हाउसिंग बोर्ड में बालाजी मंदिर के पास निवासी मनोज पुत्र तपसीलाल व्यास की मोटरसाइकिल गत 9 सितम्बर की रात घर के बाहर से चोरी हो गई थी। दस सितम्बर को चोरी का मामला दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज व संदिग्धों से तलाश के बाद दो जनों की पहचान की गई। इस आधार पर मूलत: बाड़मेर जिले में पचपदरा थानान्तर्गत पाटोदी हाल चौखां में नयापुरा निवासी बिशनाराम (32) पुत्र नरानाराम प्रजापत व अबू खां (27) पुत्र रहमान खां को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में वारदात स्वीकारने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही से अलग-अलग जगहों से चुराई छह मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। कार्रवाई में उप निरीक्षक सुनीता डूडी, हेड कांस्टेबल रामलाल, चैनाराम, कैलाश राजपुरोहित, रघुवीरसिंह व राजूराम शामिल थे।
कमठा मजदूरी के बहाने रैकी, फिर चुराते बाइक
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कमठा मजदूरी करते हैं। इस दौरान वाहनों की रैकी करते हैं। फिर मौका पाकर रात 8 से दस बजे के बीच वाहन चुरा ले जाते हैं। जिन्हें रिश्तेदार के घर छुपा देते हैं। फिर रिश्तेदार व अन्य को औने-पौने दाम पर बेच देते हैं।
Published on:
4 Nov 2021, 1:30 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.