
Photo- Patrika
Smart Meter: फलोदी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ आमजन का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। सर्व समाज समिति के आह्वान पर हजारों की संख्या में नागरिक, किसान, मजदूर और महिलाएं सड़कों पर उतरे। पुष्करणा न्याति समिति के अध्यक्ष नरेश व्यास व सर्व समाज समिति अध्यक्ष बृजमोहन बैणावत, विभिन्न समाजों के अध्यक्षों की अगुवाई में सर्व समाज बंधुओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और राज्य सरकार, ऊर्जा मंत्री, फलोदी विधायक और विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विरोध दर्ज करते हुए ज्ञापन देकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की।
यह वीडियो भी देखें
रैली लटियाल पुरा मैदान से शुरू होकर सत्यनारायण मंदिर, भैय्या नदी, जवाहर प्याऊ, एसडीएम कोर्ट, पुलिस थाना होते हुए विद्युत कार्यालय तक पहुंची। तीन किलोमीटर लंबी इस रैली ने शहर में जन आक्रोश का माहौल बना दिया। रैली के समापन पर अधीक्षण अभियंता यूके व्यास को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान समिति ने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई बंद नहीं की गई और पहले से लगाए गए मीटर नहीं हटाए गए, तो आंदोलन का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा, जिसमें फलोदी बंद और आमरण अनशन जैसे कदम उठाए जाएंगे।
जनआक्रोश रैली में फलोदी शहर के साथ गांवों के लोग भी शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश छंगाणी, एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार व्यास, पूर्व पार्षद अशोक व्यास, किसान नेता किशनलाल, रमेश पालीवाल, लूणकरण थानवी, राजेन्द्र व्यास, रमेश पुरोहित, श्यामसुंदर गैलाणी, शांतिलाल ओझा, जांगिड़ सुथार समाज के जिलाध्यक्ष जयकिशन सुथार, दशरथसिंह बारू, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष जयकिशन बिड़ला, जैन समाज के अध्यक्ष गोपाल गुलेच्छा, विहिप जिलाध्यक्ष जयप्रकाश गुचिया, भार्गव समाज के अध्यक्ष पुखराज भार्गव, मीडिया प्रभारी दिलीप व्यास, हस्तीमल सुथार, खत्री समाज के अध्यक्ष सुरेश खत्री, नामदेव समाज अध्यक्ष मुकेश चैहान, भोजराज चैहान, रमणलाल माली सहित कईं लोग शामिल हुए।
Updated on:
16 Jul 2025 02:44 pm
Published on:
16 Jul 2025 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
