
पत्रिका फाइल फोटो
जोधपुर। लद्दाख के लेह में हिंसा के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून रासुका के तहत जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक से पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वांगचुक को बच्चों का विश्वकोष भी दिया। गीतांजलि जे अंगमो ने इस संबंध में अपने एक्स हैण्डल पर पोस्ट कर पति सोनम वांगचुक से मुलाकात करने की पुष्टि की।
इस संबंध में उन्होंने बताया कि जोधपुर में वांगचुक से मुलाकात की। पिछले मुलाकात के दौरान वांगचुक ने पत्नी गीतांजलि से बच्चों का विश्वकोष मांगा था। जो इस बार वो साथ लेकर आईं और पति को सौंपा। जिससे वो काफी खुश हुए। गीतांजलि जे अंगमो ने ट्वीट करके अवगत कराया कि वांगचुक सभी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं और उम्मीद न खोने के लिए भी आशावादी हैं। इसके लिए गीतांजलि ने ट्वीट पर वांगचुक का एक गीत भी साझा किया।
यह वीडियो भी देखें
गीतांजलि ने जोधपुर जेल में तीसरी बार वांगचुक से मुलाकात की। गौरतलब है कि लेह में हिंसा के मामले में केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया था। 26 सितम्बर को उन्हें विमान से जोधपुर के वायुसेना स्टेशन लाया गया था, जहां से जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाकर नजरबंद कर दिया गया था।
गत 26 सितम्बर को जोधपुर सेन्ट्रल जेल लाने के बाद से 24 घंटे निगरानी में सोनम वांगचुक को बंद रखा गया है। उस पर24 घंटे नजर रखी जा रही है। वह आसाराम की बैरिक में बंद है।
Updated on:
17 Oct 2025 06:18 pm
Published on:
17 Oct 2025 06:18 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
