10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतिम संस्कार में गए लोगों पर अचानक हमला, दो लोग घायल, दहशत में ग्रामीण

भोपालगढ़ क्षेत्र के मैलाणा गांव में अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों पर झाड़ियों में छिपकर बैठे एक जंगलीसुअर ने हमला कर दिया और दो लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिन्हें उपचार के लिए भोपालगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल लाया गया। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लाठियों से हमला करके जंगलीसुअर को ही मार गिराया।
less than 1 minute read
Google source verification
funeral.jpg

भोपालगढ़ क्षेत्र के मैलाणा गांव में बुधवार को अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों पर झाड़ियों में छिपकर बैठे एक जंगलीसुअर ने हमला कर दिया और दो लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिन्हें उपचार के लिए भोपालगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल लाया गया। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लाठियों से हमला करके जंगलीसुअर को ही मार गिराया।

गौरतलब है कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जंगली सुअरों का आतंक दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है और ये फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ अब ग्रामीणों के लिए भी जान का खतरा बनने लगे हैं। इसके तहत बुधवार को क्षेत्र के मैलाणा गांव में गांव के कुछ लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में जा रहे थे।

इस दौरान रास्ते में झाड़ियों में छिपकर बैठे एक जंगलीसुअर ने इन लोगों पर हमला कर दिया और भंवरूराम पुत्र जीयाराम ढोली व दिनेश पुत्र रामेश्वर राव के शरीर पर जगह-जगह काट लिया। दोनों घायलों को तुरंत भोपालगढ़ लाया गया। इसके थोड़ी देर बाद शाम को एक और ग्रामीण को जंगलीसुअरने हमला कर लहुलुहान कर दिया और उसके हाथों की अंगुलियों को काट लिया। जिस पर उसे भी तुरंत भोपालगढ़ अस्पताल लाया गया। गंभीर घायल होने पर दो जनों को जोधपुर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती- महिला को रात को मिलने बुलाया, पहले खुद ने रेप किया, फिर कर दिया 3 दोस्तों के हवाले