10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशोरी को घर से भगाकर इस हाल में घूमता रहा तांत्रिक, पुलिस की नाकामी पर हाईकोर्ट ने यूं सुलझवाई गुत्थी

पुलिस के ढुल-मुल रवैये से निराश परिजनों ने दायर कराई थी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका  
2 min read
Google source verification
fraud tantrik latest news

Tantrik, tantrik arrest, fraud tantrik, tantrik news update in hindi, Barmer news in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi, Rajasthan High Court

जोधपुर. कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आई बाड़मेर पुलिस ने तीन माह पूर्व बाड़मेर जिलान्तर्गत सम्मों की ढाणी से एक किशोरी को भगा ले गए तांत्रिक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को हाईकोर्ट में पेश किया। जस्टिस संगीत लोढ़ा व डॉ. जस्टिस वीरेन्द्र कुमार माथुर की खंडपीठ ने किशोरी की इच्छा पर उसके परिजनों के साथ भेज दिया, वहीं गिरफ्तार तांत्रिक को पुलिस के हवाले कर मुकदमा चलाने के निर्देश दिए।

खंडपीठ में बाड़मेर पुलिस की सीआई दीक्षा चौहान ने किशोरी को पेश कर बताया कि बाड़मेर जिले में सेड़वा क्षेत्र के सम्मों की ढाणी में तांत्रिक मोहनराम लोगों के झाड़-फूंक का काम करता था। इस क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी की तबीयत ठीक नहीं रहने पर उसके माता-पिता इलाज के लिए उसे मोहनराम के पास लेकर गए। इसके बाद इलाज के नाम पर मोहनराम किशोरी के घर आने लगा। 24 मई 2018 को वह किशोरी को लेकर गांव से गायब हो गया। किशोरी के माता-पिता की रिपोर्ट पर पुलिस इस तांत्रिक को खोज नहीं पाई। परिजनों ने राजस्थान हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिक दायर की।

कोर्ट की फटकार के बाद पुलिस हरकत में आई

मामले की पिछली सुनवाई में जस्टिस लोढ़ा की खंडपीठ ने कहा था कि हर मामले में पुलिस एक ही रटा रटाया जवाब देती है कि अनुसंधान जारी है, लेकिन करती कुछ नहीं। यही नहीं, खंडपीठ ने अभियोजन पक्ष से नाबालिग लड़कियों के गायब होने के मामलों को क्लब करते हुए एक जगह पेश कर मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस को जल्द से जल्द गायब नाबालिग किशोरी को खोज कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट से पड़ी लताड़ के बाद पुलिस ने खोजबीन तेज की। पुलिस ने तांत्रिक की कई जगह तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। गुरुवार को पुलिस ने तांत्रिक को माउंट आबू में दबोच लिया। उस समय किशोरी उसके साथ में ही थी। तांत्रिक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपनी दाढ़ी-मूंछ के साथ ही लम्बे बालों को कटा लिया। इसके बावजूद पुलिस ने उसे किशोरी के आधार पर पहचान लिया।

किशोरी ने कहा जबरन ले गया था तांत्रिक

आज जस्टिस लोढ़ा के समक्ष किशोरी ने कहा कि तांत्रिक उसे जबरन अपने साथ ले गया। इस दौरान वह उसे कई जगह पर लेकर गया। किशोरी ने न्यायालय से कहा कि उसे अपने माता-पिता के साथ रहना है। इस पर कोर्ट ने किशोरी को उसके माता-पिता को सौंपने का आदेश दिया। वहीं तांत्रिक को पुलिस बाड़मेर ले जाकर पूछताछ करेगी।