11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधिक सेवा शिविर का समापन

-म्हारी योजना, म्हारो अधिकार
less than 1 minute read
Google source verification
विधिक सेवा शिविर का समापन

विधिक सेवा शिविर का समापन

-म्हारी योजना, म्हारो अधिकार
जोधपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की ओर से ऑनलाईन नालसा (विधिक सेवा शिविर) मॉडल स्कीम म्हारी योजना, म्हारो अधिकार का समापन समारोह शनिवार को मंडोर पंचायत समिति के बनाड़ ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया। समापन समारोह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार जोशी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद इन्द्रजीत यादव, अपर जिला मजिस्ट्रेट संख्या ३ अंजुम ताहीर सम्मा, मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट जितेन्द्र सांवरिया की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में चिह्नित लाभान्वितों को विकलांगता प्रमाण-पत्र तथा मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल व प्रधानमंत्री आवास योजना के सहमति पत्र वितरित किए गए। शिविर के तहत 8 से 31 अक्टूबर तक 18 हजार 492 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 16 हजार 989 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर सचिव सिद्धेश्वर पुरी, पंचायत समिति मण्डोर विकास अधिकारी विक्रम सिंह, ग्राम पंचायत बनाड़ सरपंच सुआ देवी, बनाड़ ग्राम सेवक जेठुदान चारण तथा अन्य विभिन्न विभागों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।