20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

जोधपुर
Jodhpur: आज से तेज सतही हवाएं चलने के आसार
Play video

Jodhpur: आज से तेज सतही हवाएं चलने के आसार

- 30 से 35 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार रहेगी - इस सप्ताह मानसून ब्रेक टूटने के आसार नहीं
Google source verification

जोधपुर. सूर्यनगरी सहित थार के पश्चिमी हिस्से में मंगलवार से दो-तीन दिनों तक तेज सतही हवाएं चलेंगी। हवा की गति 30 से 35 किलोमीटर प्रतिघण्टा रहेगी। इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। कुछ हिस्सों में छींटे पड़ सकते हैं। वैसे मानसून का ब्रेक अब भी कायम है। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी ट्रफ हिमालय के तराई क्षेत्रों में वर्षा कर रहा है। अगले सप्ताह मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है।

सूर्यनगरी में सोमवार सुबह से ही बादलों की हल्की आवाजाही के साथ तेज हवा चलती रही। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज हवा चलने से सुबह-सुबह गर्मी से राहत रही। हवा में 62 फीसदी नमी के साथ करीब 10 से 12 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा चल रही थी। दिन बढऩे के साथ उमस बढ़त गई। सूरज व बादलों की आवाजाही के साथ मौसम में तपिश बनी रही। दिन में तापमान 36.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम ढलने के बाद भी हवा में नमी होने से उमस का मौसम बना रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी उमस भरी तपिश बनी रही।


बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में उमस ने क्षेत्रवासियों को बेहाल कर दिया। लोग दिनभर उमस से हलकान रहे। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 27.5 व अधिकतम 38.8 डिग्री मापा गया। बाड़मेर में रात का तापमान 27.7 व दिन का 38.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।