29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस युवक को नहर में तलाशते रहे वो अहमदाबाद में मिला

- दोस्त को फोन कर आधार कार्ड मंगाया तो मिले सुराग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 8 Dec 2021, 1:36 AM IST

जिस युवक को नहर में तलाशते रहे वो अहमदाबाद में मिला

जिस युवक को नहर में तलाशते रहे वो अहमदाबाद में मिला

जिस युवक को नहर में तलाशते रहे वो अहमदाबाद में मिला
- दोस्त को फोन कर आधार कार्ड मंगाया तो मिले सुराग
जोधपुर.
सूरसागर थानान्तर्गत रामदेव कॉलोनी से लापता होने वाला युवक गुजरात के अहमदाबाद में सकुशल मिला। उसके हाथी नगर में गिरने की आशंका पर दो दिन तक गोताखोरों ने तलाश की थी। युवक के गायब होने का कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है। उसके बुधवार को जोधपुर पहुंचने पर कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस को अंदेशा है कि तंगी से परेशान होकर गायब हुआ होगा।
मालवीय मानव सेवा समिति के गोताखोर सुनील मालवीय के अनुसार गत 27 नवम्बर की सुबह एक युवक घर से बाइक लेकर निकला था। उसकी बाइक, हेलमेट व मां का मोबाइल हाथी नहर के पास लावारिस हालत में मिली थी। उसके नहर में गिरने की आशंका होने लगी थी। पुलिस ने मालवीय बंधुओं से नहर में दो दिन तक तलाश कराई थी, लेकिन युवक का पता नहीं लग पाया था। बाद में एसडीआरएफ के गोताखोरों को भी वहां बुलाकर सघन तलाश कराई गई थी। दो दिन तलाश के बाद राहत कार्य रोक दिया गया था। इस बीच, युवक ने अपने मित्र से मोबाइल पर सम्पर्क कर आधार कार्ड लेकर अहमदाबाद बुलाया। इसका पता लगने पर पुलिस व गोताखोर अहमदाबाद पहुंचे, जहां युवक सकुशल मिल गया। युवक के गायब होने का कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है। उसके बुधवार को जोधपुर पहुंचने पर कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस को अंदेशा है कि पुलिस को अंदेशा है कि तंगी से परेशान होकर गायब हुआ होगा।