
इंदिरा गांधी मुख्य नहर में मरम्मत के लिए यानि क्लोजर के दौरान राजस्थान के जोधपुर शहर में पानी का संकट आने के आसार नजर आ रहे है। करीब 65-70 दिन तक चलने वाले क्लोजर के दौरान कायलाना और तखतसागर में पानी का स्टोरेज करने के नाम पर शटडाउन लिया जा रहा है। इसके बावजूद वर्तमान में दोनों ही जलस्रोतों में 275 एमसीएफटी ही पानी बचा है। जबकि अभी तक मार्च में क्लोजर लेने की संभावना जताई जा रही है।
इस बीच पीएचईडी लगभग 4-5 शटडाउन और ले सकेगा, लेकिन पानी की डिमांड बढ़ने से जल संग्रहण भी कम होने के आसार नजर आ रहे हैं। अधिकारियों को इस बात की आशंका है। इसलिए अब अधिकारी इस संबंध में बैठकें करके पानी का संग्रहण कैसे करें अभी तक इसी मंथन में लगे हुए हैं।
दरअसल, पीएचईडी हर दस दिन में शटडाउन ले रहा है, लेकिन नहर से जितना पानी आ रहा है, वह सप्लाई में जाने से पीएचईडी के लिए भी दिक्कतें बढ़ी हुई हैं। ऐसे में क्लोजर के अंतिम दस दिनों के लिए पानी के स्टोरेज करने में दिक्कतें सामने आ रही हैं। खुद अधिकारी भी इस बात को मान रहे हैं कि इंदिरा गांधी नहर के तीसरे फेज के शुरू हो जाने के बाद कोई समस्या नहीं रहेगी।
पीएचईडी के एसई राजेंद्र मेहता ने बताया कि पानी का स्टोरेज कम है। अब पानी सप्लाई के दौरान भी करीब 15 प्रतिशत कटौती करके पानी का स्टोरेज किए जाने की योजना तैयार की जा रही है। साथ ही जोधपुर शहर में जहां पर भी पानी का अपव्यय हो रहा है। वहां मौके पर टीम को भेजा जाएगा और पानी का अपव्यय करने वालों को नोटिस भी दिया जाएगा। मेहता ने बताया कि उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करके पानी स्टोरेज का प्लान तैयार किया जा रहा है।
कायलाना व तखतसागर में कुल 275 एमसीएफटी पानी स्टोर है। इसमें से 120 एमसीएफटी डेड स्टोरेज यानी कीचड़ है। क्लोजर के समय इनमें 350 एमसीएफटी से अधिक पानी स्टोर करना अब पीएचईडी के सामने बड़ी चुनौती है। गत वर्ष फरवरी माह में भी 275 एमसीएफटी ही पानी था। इस आधार पर पानी का स्टोरेज हो ही नहीं रहा है। इसके चलते गर्मी के दौरान क्लोजर में पानी संकट गहरा सकता है।
इंदिरा गांधी लिफ्ट कैनाल से जोधपुर के कायलाना और तखतसागर तक आने वाले पानी की सप्लाई भले ही 700 एमएलडी हो रही है, लेकिन दोनों ही जलस्रोतों में 340 एमएलडी ही पानी पहुंच रहा है। जबकि पूर्व में 390 एमएलडी पानी पहुंचता था। इससे शहर और गांव में पूरा सप्लाई होने के बाद भी पानी का स्टोरेज रहता था, लेकिन वर्तमान में जितना पानी आ रहा है उतना ही लगभग सप्लाई भी हो रहा है।
Updated on:
24 Feb 2025 01:33 pm
Published on:
24 Feb 2025 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
