10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार 1.5 लाख रुपए सस्ते दशानन का होगा दहन, सिल्क की धोती और जोधपुर अचकन होगी पुतले की विशेषता

पिछले साल दहन व आतिशबाजी पर हुए 4 लाख रुपए खर्च और इस बार ढाई लाख में काम चल जाएगा
2 min read
Google source verification
ravan dahan in jodhpur

Ravan Dahan, ravan ka chabutra, vijayadashmi, Vijayadashami festival, festivals in jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा गुरुवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। रावण चबूतरा मैदान में 65 फीट ऊंचे रावण और उसके परिजनों के पुतलों का गोधूली वेला में दहन किया जाएगा। रावण के पुतले को सिल्क की धोती, जोधपुरी अचकन, और जूतियां पहनाई गई हैं। मेघनाद, कुंभकर्ण, शूर्पणखा और ताडक़ा के पुतलों को भी खड़ा कर दिया गया है। इस बार रावण की नाभि में अग्नि बाण लगते ही हाथ में थामी चकरी घूमेगी और रावण के मुंह एवं आंखों से अंगारे बरसेंगे। रावण के परिजनों के पुतलों का दहन किया जाएगा और उसके बाद गोधूली वेला में रावण का दहन किया जाएगा। रावण दहन के बाद आकर्षक एवं मनमोहक आतिशबाजी की जाएगी। मेहरानगढ दुर्ग में पूर्व सांसद गजसिंह 12.55 बजे श्रीरामचन्द्रजी की मुरली मनोहर मंदिर में पूजा करेंगे व दुर्ग से दोपहर 1.15 बजे श्रीराम चन्द्रजी की सवारी फ तेहपोल के लिए प्रस्थान करेगी। अखाड़ा दल के कार्यकर्ता हैरत अंगेज करतब दिखाएंगे।

सस्ते हुए दशानन

जोधपुर नगर निगम की ओर से रावण दहन को लेकर रावण चबूतरा मैदान पर तैयारियां समाप्त हो गई हैं। इस बार निगम को दशानन पिछले वर्ष के मुकाबले डेढ़ लाख रुपए सस्ते में पड़े है। इस बार दशानन व उसके परिजनों के पुतले और आतिशबाजी का खर्चा महज 2 लाख 52 हजार 9 सौ 72 रुपए आएगा। जबकि पिछली बार दोनों का खर्चा 4 लाख 6 हजार रुपए पड़ा था। हालांकि इतनी कम रेट का कारण कंपीटिशन ही माना गया है। जबकि गत वर्ष नगर निगम को रावण व परिजनों के पुतले बनाने के लिए 2 लाख 61 हजार रुपए खर्च करने पड़े थे। आतिशबाजी के लिए 1 लाख 45 हजार रुपए का खर्चा आया था। आतिशबाजी पर खर्चा इस बार महज 76 हजार ***** रुपए आया है। नगर निगम को कुल 1 लाख 53 हजार 28 रुपए का फायदा हुआ है।


रावण का पुतला बनाने व आतिशबाजी का काम करने वाले मेराज अंसारी ने कहा है कि पुतला लगभग तैयार हो चुका है, जो अब सजा दिया गया है। रावण के पुतले व परिजनों को खड़ा करने का कार्य 17 अक्टूबर को किया गया था। रावण के सभी परिजनों की साइज 40 तो कोई 30 फीट रखी गई है। सभी की डिजाइन अलग-अलग रहेगी। पिछले पांच साल में जो रावण खड़े किए गए थे, उन सभी की डिजाइन का समावेश इस बार रहेगा।

शहर में आज यातायात की यह रहेगी व्यवस्था

- दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक फ तेहपोल से जालोरी गेट मुख्य सडक़ पर यातायात बन्द
- शाम 5 से 7 बजे तक जालोरी गेट से 12वीं रोड तक सामान्य यातायात बन्द रहेगा।
- शाम 4 से 8 बजे तक रावण का चबूतरा व बरकतुल्लाह खां स्टेडियम के चारों ओर मार्गों पर वाहनों का आवागमन बन्द रहेगा
- पाल रोड पर- बारहवीं रोड़ से दल्लेखां की चक्की तक ।

रेजीडेन्सी रोड- बारहवीं रोड़ चौराहा से जलजोग चौराहा तक ।
कल्पतरू सिनेमा रोड पर- रेजीडेन्सी रोड़ से दल्ले खां चक्की तक ।

बारहवीं रोड चौराहा से बोम्बे मोटर चौराहा तक।

यहां करें वाहनों की पार्र्किंग


- रेजीडेन्सी रोड पर जलजोग चौराहा से मेडिकल कॉलेज चौराहा तक सडक़ के दोनों तरफ ।
- बोम्बे मोटर चौराहा से बारहवीं रोड चौराहा के बीच सडक़ के दोनों तरफ ।
-पाल रोड पर पुरानी मसूरिया पुलिस चौकी से दल्ले खां की चक्की तक।
- रेजीडेन्सी रोड से चिल्ड्रन पार्क सरदारपुरा बी रोड तक।
- रावण का चबूतरा व बरकतुल्लाह खां स्टेडियम की पूर्वी सडक़ (कल्पतरू कॉम्पलेक्स) पर किसी प्रकार के वाहनों की पार्किंग सुविधा नहीं होगी।