
Accidental bike stole : घायल को अस्पताल ले गए, पीछे बाइक चोरी
जोधपुर।
राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत (Police station Rajeev Gandhi nagar) केरू फांटा (Keru Fanta) के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक चालक (One injured in bike accident) घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया तो पीछे चोर क्षतिग्रस्त बाइक ही चुरा (Bike stoled after accident) ले गए। उधर, महामंदिर थानान्तर्गत भदवासिया सब्जी मण्डी में दुकान के बाहर खड़े ट्रक के केबिन का ताला खोलकर साठ हजार रुपए चुरा लिए गए।
पुलिस के अनुसार गंगाणा में बकरा मण्डी के पास महादेव नगर निवासी दिलीप व विक्रम भील गत 13 जुलाई को बाइक पर गोपालसर से शहर आ रहे थे। केरू फांटा के पास एक अन्य बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई थी। जिससे विक्रम घायल हो गया था। परिजन मौके पर आए और विक्रम को अस्पताल में भर्ती कराया था। आस-पास के लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त बाइक साइड में रखवा दी गई थी। घायल का इलाज करवाने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो बाइक गायब मिली। परिजन ने तलाश शुरू की, लेकिन मोटरसाइकिल का पता नहीं लग पाया।
ट्रक में चालक सीट से रुपए चोरी
लालसागर में नयापुरा निवासी चेतनप्रकाश गहलोत की ट्रक भदवासिया मण्डी में दुकान के बाहर खड़ी थी। चालक को सब्जी लेकर निकलना था, लेकिन वह ट्रक लॉक करके दुकान में कुछ देर के लिए सो गया।चाबी पास में रखी थी। कुछ देर बाद वह उठा और ट्रक संभाला तो चालक सीट के पीछे जेब में रखे साठ हजार रुपए गायब मिले। किसी ने चाबी से ट्रक का लॉक खोलकर रुपए चुराए हैं। महामंदिर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया।
Published on:
27 Aug 2022, 1:43 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.