
तोड़-फोड़ के बाद पेट्रोल से दो कारों में लगाई आग
जोधपुर.
करवड़ थानान्तर्गत मण्डलनाथ चौराहे के पास मैकेनिक के घर के आगे खड़ी दो कारों में तोड़-फोड़ के बाद तीन-चार जनों ने पेट्रोल से आग लगा दी। आग बुझाने के दौरान पेट्रोल से भरी बोतल फटने से मैकेनिक का एक हाथ जल गया। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर संदेह व्यक्त करते हुए करवड़ थाने में मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस के अनुसार मण्डलनाथ चौराहे पर संविधाम के सामने निवासी बलवीर पुत्र प्रकाश वाहनों के एक शोरूम में मैकेनिक है। लॉक डाउन की वजह से वह घर पर ही वाहनों की सर्विस करता है। एक एसयूवी सहित दो कारें सर्विस के लिए बुधवार को उसके पास आईं। जो रात को घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब दो बजे तीन-चार युवकों ने डण्डे व सरिए से दोनों कारों के शीशे फोड़ डाले। आवाज सुनकर छत पर सो रहा बलवीर व परिजन भागकर नीचे आए। तब तक वे युवक बोतलों में भरे पेट्रोल से कारों में आग लगाकर भाग गए। आस-पास के लोगों की मदद से बलवीर ने आग बुझाई। इस दौरान एसयूवी के पास पेट्रोल से भरी बोतल नजर आई। जो फेंकने के लिए हाथ में उठाते ही धमाके से फट गई। इससे पूरा हाथ जल गया।
पीडि़त को अंदेशा है कि एक साल पहले पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। तब से वह लगातार उससे विवाद कर रहा है। कारों में नुकसान भी उसी ने किया होगा।
Published on:
31 May 2021, 1:44 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.