10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यटन सीजन शुरू होते ही राजस्थान के इस शहर से बढ़ गईं हवाई सेवाएं, यात्रियों को होगी सहूलियत

two new flights started between Jodhpur and Delhi
less than 1 minute read
Google source verification
two new flights started between Jodhpur and Delhi

two new flights started between Jodhpur and Delhi

जोधपुर। पर्यटन सीजन शुरू होते ही जोधपुर की एयर कनेक्टिविटी बढ़ गई है। स्पाइस जेट ने रविवार से जोधपुर-दिल्ली के लिए नई फ्लाइट शुरू की, उधर कुछ समय पहले जेट एयरवेज की ओर से बंद की गई जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट भी रविवार से फिर शुरू कर दी गई। दोनों फ्लाइट शाम की है और दोनों एटीआर विमान है। ऐसे में दिल्ली से कोई व्यक्ति जोधपुर आकर अपना काम खत्म कर शाम को वापस दिल्ली लौट सकता है। इसके अलावा रविवार को शहर में दो चार्टर प्लेन भी आए।

स्पाइस जेट के अपना विंटर शेड्यूल 30 मार्च तक के लिए जारी किया है। दिल्ली के लिए फ्लाइट का संचालन प्रतिदिन होगा। फ्लाइट संख्या एसजी-2695 दोपहर 2.25 बजे दिल्ली से रवाना होकर अपराह्न 3.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यही विमान फ्लाइट संख्या एसजी-2696 बनकर जोधपुर से 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा जो शाम 5.10 वहां पहुंच जाएगा।


जेट ने फिर शुरू किया एटीआर
जेट एयरवेज की ओर से फिलहाल जोधपुर-दिल्ली के लिए बोइंग-737 के रूप में एक फ्लाइट का संचालन प्रतिदिन किया जाता है जो दोपहर 12.25 बजे जोधपुर आकर वापस 12.55 पर रवाना हो जाती है। पहले जेट की ओर से दो फ्लाइट का संचालन किया जाता था जो दोनों एटीआर विमान थे। एटीआर विमान में 72 यात्री बैठ सकते हैं जबकि बोइंग में करीब 150 यात्रियों की जगह होती है। पर्यटन सीजन को देखते हुए जेट ने रविवार को दुबारा दिल्ली-जोधपुर की अपनी एटीआर फ्लाइट शुरू कर दी। यह दोपहर 2.30 बजे दिल्ली से रवाना होकर 4.20 बजे जोधपुर आएगी और शाम 4.45 बजे जोधपुर से रवाना होकर 6.35 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।


दो नई फ्लाइट शुरू
स्पाइस जेट और जेट एयरवेज ने जोधपुर-दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू की है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत रहेगी। जीके खरे, निदेशक, जोधपुर एयरपोर्ट