10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात 11.15 बजे खुली मिली दो दुकानें, एफआइआर दर्ज

- खेतानाडी व भदवासिया में लॉक डाउन के आदेश ताक पर रख चला रहे रेस्टोरेंट
less than 1 minute read
Google source verification
रात 11.15 बजे खुली मिली दो दुकानें, एफआइआर दर्ज

रात 11.15 बजे खुली मिली दो दुकानें, एफआइआर दर्ज

जोधपुर.
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू दिशा-निर्देर्शों को ताक पर रख भदवासिया ओवरब्रिज के पास व खेतानाडी में रात 11.15 बजे दो दुकानें खुली मिलीं। महामंदिर थाना पुलिस ने दोनों रेस्टोरेंट बंद कराकर संचालकों व कर्मचारियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए।
पुलिस के अनुसार उप निरीक्षक खेताराम व अन्य पुलिसकर्मी रात्रि गश्त के दौरान शुक्रवार रात 11.15 खेतानाडी पहुंचे तो न्यू इण्डिया चिकन नामक दुकान खुली नजर आई। पुलिस को देख ग्राहक मौके से भाग गए। पुलिस ने संचालक इमरान पुत्र अब्दुल रशीद को पकड़ लिया। उसके खिलाफ कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया।

वहीं, भदवासिया ओवरब्रिज के पास अल शमील रेस्टोरेंट भी खुला नजर आया, जहां ग्राहकों को खाने की सामग्री बेची जा रही थी। पुलिस को देख ग्राहक वहां से निकल गए। जबकि कोटा में विज्ञान नगर निवासी संचालक शाहिद खान पुत्र मोहम्मद युनूस, काम करने वाले फुसाराम पुत्र तेजाराम व मोहसिन पुत्र सलाम को पकड़ लिया गया। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।