10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में विश्व की सबसे आधुनिक होवित्जर का सफल परीक्षण

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Vajra hits target in Pokhran

जोधपुर। सेना की ओर से शुक्रवार को जैसलेमर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में के9-व्रज-टी गन का सफल परीक्षण किया गया।

गन से 40 से 50 किलोमीटर तक कई राउण्ड सफलतापूर्वक फायर किए गए। यह 155 मिमी केलिबर की होवित्जर है जो वर्तमान में विश्व की सबसे आधुनिक होवित्जर है।

वज्र-टी का प्रयोग विशेषकर पश्चिमी सीमा पर होगा। व्रज-टी गन या होवित्जर का निर्माण लार्सन एण्ड टूब्रो कम्पनी द्वारा किया जा रहा है।

इसमें जीपीएस, नेविगेशन सिस्टम और ऑटोमेटिक एमओ लोडिंग सिस्टम है जो रासायनिक और परमाणु हथियारों को आसानी से डिटेक्ट कर सकती है।

परीक्षण रेंज में आर्मी के साथ एल एण्ड टी कम्पनी के अधिकारी भी मौजूद थे। होवित्सर विशेष रूप से रेगिस्तान क्षेत्र के लिए विकसित की गई है।

आर्मी को शीघ्र ही के9 वज्र-टी 155 एमएम/52 केलिबर की सौ होवित्जर मिलेगी। दस होवित्जर मिल गई है और 90 का निर्माण किया जा रहा है।