
vasundhara raje news, Cm Vasundhara Raje in jodhpur, manvendra singh, manvendra singh jasol, chitra singh, Jaswant Singh, former bjp leader jaswant singh, Barmer news, jodhpur news, jodhpur news in hindi
जोधपुर/बाड़मेर. मानवेन्द्रसिंह के भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने के बाद पहली बार पूर्व वित्तमंत्री जसवंतसिंह के गांव जसोल में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को अचानक पहुंच रही हैं। वसुंधरा राजे यहां दोपहर बाद पहुंचेगी। जसवंतसिंह के पैतृक गांव में वसुंधरा राजे का पहुंचना राजनीतिक चर्चाओं को गर्म कर गया है। जसवंतसिंह परिवार और वसुंधरा राजे के बीच का विवाद इतना बढ़ा कि मानवेन्द्रसिंह को भाजपा छोडकऱ कांग्रेस में जाना पड़ा और अब वे कांग्रेसी हो गए है। हालांकि मानवेन्द्र के कांग्रेस में जाने को लेकर अभी तक मुख्यमंत्री का कोई बयान नहीं आया है लेकिन शनिवार को वे खुद जसोल आ रही हैं। जसोल जसवंतसिंह का पैतृक गांव है। यहां उनकी ढाणी बनी हुई है। यहां वसुंधराराजे प्रसिद्ध मंदिर माता राणी भटियाणी के दर्शन पूजन करेंगी। इसके ट्रस्ट में भी जसवंतसिंह के परिवार के सदस्य हैं।
मुख्यमंत्री का आना बना चर्चा
मानवेन्द्रसिंह ने 17 अक्टूबर को ही दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस ज्वाइन की है। मानवेन्द्र की पत्नी चित्रासिंह के पचपदरा से कांग्रेस का चुनाव लडऩे की चर्चाएं भी गर्मागर्म है। सिवाना और पचपदरा दोनों क्षेत्र है जहां मानवेन्द्रसिंह का सीधा दखल माना जा रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री का अचानक पहुंचना चर्चा में बन गया है।
गांव में मिलाजुला मिजाज
गांव में मुख्यमंत्री के आने को लेकर मिलाजुला मिजाज दिख रहा है। जसवंतसिंह से जुड़े हुए लोग इसको लेकर टिप्पणी तक नहीं करने को तैयार है तो दूसरी ओर भाजपा पार्टी से जुड़े हुए लोग यहां तैयारियों में जुट गए हैं। इन लोगों की ओर से मंदिर के आस पास के क्षेत्र में मौजूद रहकर स्वागत की तैयारियंा की जा रही हैं।
यह रहेगा कार्यक्रम
11 बजे जयपुर से रवाना होगी
11.40 जोधपुर पहुंचेगी
11.50 जोधपुर से रवाना
12.20 आसोतरा
1.10 जसोल
1.30 नाकोड़ा
1.40 नाकोड़ा से रवानगी
3.30 जोधपुर
4.20 जोधपुर से जयपुर रवानगी
Published on:
20 Oct 2018 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
