6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Monsoon Alert: आने वाले 24 घंटे हैं बेहद खतरनाक, मौसम विभाग की चेतावनी, यहां होगी मूसलाधार बारिश

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग बारिश से भीग सकते हैं।

2 min read
Google source verification
imd_monsoon_alert.jpg

जोधपुर। राजस्थान में मानसून की मेहरबानी बनी हुई है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने शुक्रवार को कई जिलों में अति बारिश (IMD Monsoon Alert) की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में अति बारिश हो सकती है। वहीं बांसवाड़ा, डुंगरपुर, झालावाड़, सिरोही और उदयपुर जिलों में भारी बारिश (IMD Monsoon Alert) हो सकती है। विभाग का कहना है शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभागों में बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग बारिश से भीग सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, 48 घंटों तक होगी मूसलाधार बारिश, बड़ी चेतावनी जारी


दूसरी तरफ लोहावट कस्बे में गुरुवार सुबह हुई बारिश (IMD Monsoon Alert) से लोगों के चेहरे खिल उठे। वही दोपहर बाद फिर से ऊमस बढ़ने से लोगों के हाल-बेहाल रहे। यहां पर सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही प्रारंभ हो गई। करीब साढ़े ग्यारह बजे तेज बौछारों के साथ बारिश प्रारंभ हुई, जो कि करीब 10-15 मिनट तक चली। इससे मौसम सुहाना बन गया। वही बारिश से रास्तों, सडक़ों पर पानी भर जाने से स्कूली विद्यार्थियों एवं राहगीरों को परेशानी हुई। वही दोपहर बाद फिर से ऊमस बढ़ी रही। वही शाम तक बादलों की आवाजाही भी बनी रही। तिंवरी क्षेत्र में गुरूवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश (IMD Monsoon Alert) हुई। दोपहर में अत्यधिक उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। इसके बाद रूक रूक कर बारिश होने से लोगों को प्रचंड गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा। किसानों के चेहरों पर रौनक दिखाई दी।

यह भी पढ़ें- Good News: जनता के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, अब 270 रुपए सस्ता मिलेगा सरस घी, बस करना होगा ये काम

वहीं मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को दिनभर उमस भरा मौसम रहा। जोधपुर शहर में शाम को मामूली बरसात हुई लेकिन इससे उमस से कोई राहत नहीं मिल सकी। मंडोर क्षेत्र में बारिश की तीव्रता अधिक थी जबकि भीतरी शहर और अन्य भागों में केवल छींटे ही गिरे। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा से होते हुए कम दबाव के क्षेत्र तक विस्तृत है। एक और नया कम दबाव का क्षेत्र 24 जुलाई को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने की प्रबल संभावना है। इससे प्रदेश में आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतर भागों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। 22-23 जुलाई से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश (IMD Monsoon Alert) की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और कहीं भारी व कहीं अतिभारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।