
जोधपुर। मौसम में अचानक से बदलाव आने से अब मानसून की विदाई की घड़ी नजदीक आ गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एंटी साइक्लोन परिस्थितियां कायम हो गई है, जिसके कारण वातावरण के निचले वायुमंडल में पश्चिमी हवा बहने लगी है। इस कारण अगले तीन दिन में मानसून के पीछे हटने की संभावना है। जोधपुर संभाग के हिस्सों में मानसून विदा होगा। शेष राजस्थान में अभी बारिश की गतिविधियां जारी रहने से अगले 10 दिनों तक मानसून बने रहने की संभावना है।
मानसून इस साल समय से पहले आ गया था। राजस्थान में मानसून का प्रवेश 25 जून और जोधपुर में 27 जून को हुआ। दो जुलाई को समूचे प्रदेश में पहुंचने के साथ पूरे देश पर मानसून छा गया। जुलाई महीने में मानसून की अच्छी खासी बारिश हुई थी लेकिन अगस्त पूरा सूखा निकला। सितंबर के पहले पखवाड़े में भी बारिश नहीं के बराबर थी। तीसरे सप्ताह में बारिश का दौर शुरू हुआ और अब मानसून जाने होने वाला है।
यह भी पढ़ें- ये क्याः चयन परीक्षा में ही फेल हो गए 15070 गुरुजी
उमस घटेगी, पारा चढ़ेगा
सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.6 और अधिकतम 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वातावरण में न्यूनतम अपेक्षित आद्र्रता 50 और अधिकतम 76 प्रतिशत मापी गई। मानसून की विदाई होने के साथ ही हवा में नमी की कमी आएगी, जिससे उमस का असर कम होगा लेकिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। पारा 40 डिग्री के पास पहुंचने की संभावना है। उमस कम होने से अत्यधिक गर्मी का एहसास कम होगा।
मानसून विदाई की सामान्य तिथि 17 सितंबर है
प्रदेश से मानसून के पीछे हटने की शुरुआत की सामान्य तिथि 17 सितंबर है। गत वर्ष 20 अक्टूबर को मानसून पीछे हटना शुरू हुआ था लेकिन इस बार समय से पहले आने और अच्छी खासी बारिश के कारण मानसून लगभग समय पर ही वापस लौट रहा है।
Published on:
23 Sept 2023 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
