6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: चक्रवात मोचा का असर शुरू, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में पैदा हुए चक्रवात मोचा का असर थार प्रदेश में मंगलवार से शुरू हो गया लेकिन यहां आंधी-तूफान की बजाय गर्मी बरस रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather Update: effect of cyclone mocha next 5 days weather forecast

Western Disturbance Duststorm Weather Change IMD Alert

weather update जोधपुर। बंगाल की खाड़ी में पैदा हुए चक्रवात मोचा का असर थार प्रदेश में मंगलवार से शुरू हो गया लेकिन यहां आंधी-तूफान की बजाय गर्मी बरस रही है। जोधपुर में तापमान 40.8 डिग्री पर पहुंचा जो बीते दस महीनों बाद सर्वाधिक तापमान था। शहर में जून 2022 के बाद पहली बार तापमान चालीस डिग्री के ऊपर गया है। जैसलमेर में 42 डिग्री से अधिक और बाड़मेर में 43 डिग्री मापा गया। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती मोचा की वजह से अगले चार पांच दिनों तापमान 45 डिग्री के पार जाने की आशंका है। इस सप्ताह पूरे थार प्रदेश में भीषण गर्मी रहेगी। अगले सप्ताह विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही से तापमान में फिर से गिरावट आने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें : Weather News: पाकिस्तान में बने सिस्टम के कारण चलेगा हीटवेव का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया ALERT

मोचा के कारण तेज हुई पश्चिमी हवा
थार में ऊपरी हवा में पश्चिमी हवा तंत्र कायम है जो चक्रवात मोचा की वजह से लगातार प्रबल होता जा रहा है। अगले दिनों और अधिक पश्चिमी गर्म हवा चलेगी, जिससे आसमां से शोले बरसने जैसी गर्मी का अहसास होगा।

जोधपुर में बीते महीनों में किस दिन रिकॉर्ड हुआ सर्वाधिक तापमान
महीना ------- अधिकतम तापमान
14 अप्रेल 2023 ---------- 40
14 मार्च 2023 ---------- 37.2
18 फरवरी 2023 ---------- 36.9
8 जनवरी 2023 ---------- 28.2
18 दिसम्बर 2022 ---------- 29.9
4 नवम्बर 2022 ---------- 37.2
12 अक्टूबर 2022 ---------- 37.4
9 सितम्बर 2022 ---------- 38.5
10 अगस्त 2022 ---------- 36.4
7 जुलाई 2022 ---------- 38.5
26 जून 2022 ---------- 45.3
13 मई 2022 ---------- 46.3

एक्सपर्ट ऑपिनियन
चक्रवात मोचा के कारण राजस्थान में तेज गर्मी पड़ेगी। पश्चिमी हवाएं प्रबल रहेगी। आरएस शर्मा, निदेशक, भारतीय मौसम विभाग जयपुर