10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीम के पेड़ से निकल रहा सफेद तरल पदार्थ, ग्रामीणों में बना चर्चा का विषय

प्रकृति भी कभी कभी हैरान कर देती है और अजीबो गरीब रहस्य दिखाती है। प्रकृति का ऐसा ही रहस्य देखने को मिला जब आगोलाई ग्राम पंचायत की कड़ेलो की ढाणी में नीम एक पेड़ चर्चा का विषय बन रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
नीम के पेड़ से निकल रहा सफेद तरल पदार्थ, ग्रामीणों में बना चर्चा का विषय

आगोलाई (जोधपुर)। प्रकृति भी कभी कभी हैरान कर देती है और अजीबो गरीब रहस्य दिखाती है। प्रकृति का ऐसा ही रहस्य देखने को मिला जब आगोलाई ग्राम पंचायत की कड़ेलो की ढाणी में नीम एक पेड़ चर्चा का विषय बन रहा है।

नीम के पेड़ से निकल रहा सफेद तरलनुमा पदार्थ को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो रहे है। दरअसल, कड़ेलो की ढाणी आगोलाई में घर के आगे स्थित करीब 7-8 साल पुराने नीम के पेड़ के तने में से रविवार 16 फरवरी दोपहर को अचानक सफेद झाग के साथ तरलनुमा पदार्थ बहना शुरू हो गया। जिसे देखकर आस-पास के घरों से बच्चों, बुजर्ग व महिलाएं देखने के लिए पहुंच गए।

कोई इसे प्राकृतिक घटना समझ रहा है तो कोई इसे भगवान का चमत्कार मान कर इसे दूध बताते हुए भगवान की प्रसाद समझ कर सेवन करने के साथ ही घर पर ले जा रहे है। कुछ ग्रामीण इस पदार्थ को डायबिटीज का अचूक इलाज मान रहे है।

इस पदार्थ का सेवन करने वाले देरामराम कड़ेला इस घटना को चमत्कारी मानते हुए बताया कि नीम से निकल रहा दूध मीठा है तथा ये ईश्वरीय चमत्कार हैं।

मौसम में बदलाव के कारण ऐसा होता है
मौसम में बदलाव के कारण कभी कभी ऐसी घटनाएं होती है । मौसम में आए बदलाव से वनस्पति में बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाता है जिससे झागनुमा या सफेद तरल पानी निकलता है। इसे ईश्वरीय चमत्कार मानना भ्रम है। इसमें एल्कोहलीक कंटेंट होता इसलिए ना पिये तो ठीक रहता है।
डॉ. अर्चना वर्मा, वैज्ञानिक कजरी, जोधपुर