10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारपीट कर युवक का सिर मुण्डन का मामला: गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन, एक गिरफ्तार

शास्त्रीनगर थानान्तर्गत कल्पतरू क्षेत्र के रेस्टोरेंट में किशोरी से मिलने के दौरान युवक से मारपीट और बंधक बनाकर सिर मुण्डन करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
मारपीट कर युवक का सिर मुण्डन का मामला: गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन, एक गिरफ्तार

जोधपुर। शास्त्रीनगर थानान्तर्गत कल्पतरू क्षेत्र के रेस्टोरेंट में किशोरी से मिलने के दौरान युवक से मारपीट और बंधक बनाकर सिर मुण्डन करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्रवाई के चलते शेष आरोपी भूमिगत हो गए हैं। उधर, समता सैनिक दल के बैनर तले समाज के लोगों ने शनिवार को जिला कलक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह के अनुसार प्रकरण में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जो किशोरी का चाचा है। पिता व अन्य आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आ सके हैं। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी भूमिगत, मोबाइल स्विच ऑफ गत 18 फरवरी को पन्द्रह वर्षीय युवक किशोरी से मिलने एक रेस्टोरेंट गया था, जहां किशोरी का भाई भी आ गया था।

मारपीट के बाद वह राहुल को घर ले गया था, जहां बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की थी। उसके आधे सिर का मुण्डन भी कर दिया था। बाद में वहां पहुंचे घरवालों ने आग्रह कर उसे छुड़ाकर घर लाए थे। पीड़ित ने पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आइपीएस अधिकारी व सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) दिगंत आनंद जांच कर रहे हैं।

मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिशें दी, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ सके। इनके मोबाइल स्विच ऑफ हैं और वो भूमिगत बताए जाते हैं। चौबीस घंटे में गिरफ्तारी की मांग समता सैनिक दल के बैनर तले समाज के लोगों ने मामले को लेकर जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

दल के अध्यक्ष ललित पंवार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया। जिसमें सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तारी करने, पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने, युवक व परिजन पर दर्ज एफआइआर खारिज करने की मांग की।