
ढलान में बाइक फिसलने से गिरे युवक की मौत
जोधपुर.
प्रतापनगर थानान्तर्गत कायलाना झील के पास सिद्धनाथ रोड पर ढलान में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के स्लिप होने से पत्थर पर सिर टकराने से एक युवक की गुरुवार को मृत्यु हो गई।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि पाल में सांगरिया रोड पर बुध विहार में मालियों की गली निवासी पप्पुराम पुत्र मांगीलाल दोपहर दो-तीन बजे मोटरसाइकिल पर सिद्धनाथ रोड होकर निकल रहा था। नया पम्प हाउस के पास चढ़ाने के बाद अचानक ढलान आने से बाइक स्लिप हो गई और पप्पुराम उछलकर पास ही पत्थर पर जा गिरा। हेलमेट न पहना होने से सिर में गंभीर चोट आई। खून बहने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हेड कांस्टेबल रविन्द्र मौके पर पहुंचे। मृतक के पास मिले परिचय पत्र से परिजन को सूचना दी गई। साथ ही जांच के बाद शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी रखवाया गया।
पुलिस का कहना है कि मृतक हवन सामग्री में प्रयुक्त होने वाली लकड़ी बनाने का कार्य करता था।
कुछ देर पहले दो अन्य युवक घायल
सिद्धनाथ रोड की ढलान में पप्पुराम के साथ हादसे से कुछ देर ही देर पहले एक अन्य मोटरसाइकिल के स्लिप होने से दो युवक घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।
Updated on:
10 Sep 2021, 1:41 AM IST
Published on:
10 Sep 2021, 1:41 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.