
cg news
Bear Attack:कांकेर जिले के चारामा में भालुओं का आतंक जारी है। चारामा वन परिक्षेत्र के कुर्रुभाट गांव में आज सुबह फिर से मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया। इस घटना में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।
तीनों भालुओं ने मिलकर उसकी खोपड़ी तक खोल दी। ग्रामीणों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
कांकेर वन मंडल से लगा तार भालू के हमलों की खबर सामने आते रहती है। दो दिन पहले भी डोगरकट्टा गांव में भालू के हमले से दो लोगों की मौत और दो लोग घायल हो चुके हैं।
Updated on:
21 Jan 2025 02:14 pm
Published on:
21 Jan 2025 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
