8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime News: जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने की मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे…7 लोग घायल

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जमीन विवाद को लेकर गांव के कुछ दबंगो ने लोगों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान कई लोग घायल हो गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 22 Aug 2024, 4:15 PM IST

CG Crime News

CG Crime News: कांकेर के ईरादाह गांव में जमीन विवाद को लेकर गांव के कुछ दबंगो ने लोगों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट करने का वीडियो भी सामने आया, जिसमें कुछ लोग मिलकर दो-तीन परिवारों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मारपीट में लगभग सात लोग घायल है, जिसमें दो गंभीर हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल कांकेर में जारी है। पीड़ित पक्ष ने कांकेर थाने में मारपीट की शिकायत की है। वहीं पुलिस ने मामले पर अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है।

ईरादाह निवासी मानसू राम थापा ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि वह 20 अगस्त का जमीन विवाद मामले पर थाना कांकेर तलब करने गांव के कुछ लोग सोनू राम मातलाम, जितेन्द्र मरकाम, अनिता थापा, मानदास थापा, लक्ष्मण थापा, सूमित्रा मरकाम आदि के साथ आया था। थाने से पूछताछ के करने के बाद वह सभी अपने गांव ईरादाह चले गए। शाम 5 बजे गांव में फरस राम मातलाम, बिरसू कुरेटी, सगऊ कोरेटी, रिषो कुरेटी, रमेश कोर्राम पहले से मौजूद थे।

यह भी पढ़े: CG Teacher Suspend: नशे में स्कूल पहुंचने वाले दो प्रधानपाठक निलंबित, बीच सड़क में की ऐसी हरकत…लोगों के उड़े होश

पीड़ित मनसू को आता देख सभी फरस राम मातलाम, बिरसू कुरेटी, सगऊ कोरेटी, रिषो कुरेटी, रमेश कोर्राम हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज करावोगे कहकर उस पर टूट पड़े। गाली गलौज करते हुए लात-घुसो, चप्पल जूता व लाठी-डंडो से मारपीट की। बीच बचाव के पहुंचे ललित राम कोरेटी, नरसिंग राम कोरेटी, मानदास थापा, संजू राम कोरेटी, धनीराम थापा, धनेश थापा, अनिता थापा को भी पीटा। हमले में ललित राम कोरेटी को आंख और अन्य जगहो पर चोट आई है। नरसिंग राम कोरेटी की पसली में चोट आई है। मानदास थापा को सर और अन्य जगह चोट आई है।

संजू राम कोरेटी को मुंह, नाक, कान में चोट आई है। प्रार्थी मनसू को सर, पीठ व अन्य जगहों पर चोट आई है। धनीराम को अंदुरूनी चोट आई है। धनेश को पीठ पर चोट लगी है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। इसकी शिकायत 20 अगस्त को थाने में दर्ज कराई गई है।

CG Crime News: मारपीट में दो लोग गंभीर, चल रहा है इलाज

मारपीट के दौरान ललित राम कोरेटी को आंख में और नरसिंग राम कोरेटी की पसली टूट गइ है। इन्हें गंभीर रूप से चोट आई है। दोनों घायलों का इलाज कांकेर जिला अस्पताल में जारी है। पीडित पक्ष के मनसू राम थापा के अनुसार, गांव के दबंगों ने जमीन विवाद को लेकर पीडित पक्ष के घर घुसकर लात-घुसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान पीड़ित पक्ष बचाव के लिए गुहार लगाते रहा, लेकिन किसी ने बचाव नहीं किया।

घायलों को अस्पताल ले जाने तक नहीं दिया

पीडित पक्ष के मनसू ने बताया, गांव के दबंगों ने जब उनके साथ मारपीट की तो कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए गांव के एक बोलेरो वाहन को भाड़े पर लिया था परंतु दबंगों ने वाहन को ही बीच रास्ते में रोक लिया। किसी को आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद (CG Crime News) पीडितों ने 108 को कॉल किया परंतु वह व्यस्त होने के कारण गांव तक रात में नही पहुंच पाया। सुबह पहुंचा। इसके बाद घायलो को अस्पताल ले जाया गया।