
CG Election 2025: नगरीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। 78.32 प्रतिशत मतदान रहा, पिछले 2019 नगर पंचायत चुनाव में 78.39 प्रतिशत मतदान हुआ था, इस बार मतदान कम हुआ है। नगर में कुल 6143 मतदाता जिनमें पुरुष 2954 व महिला 3189 है। 4811 मतदाता ने अपने मत का उपयोग किया है जिसमें पुरुष 2318 व महिला 2493 हैं।
मतदान केंद्रों में सुबह से अच्छी खासी भीड़ रही। 10 बजे तक 24.39 प्रतिशत मतदान हो गया था। जिसके बाद 5 बजें मतदाता एक-एक दो-दो कर आते रहे। निर्वाचन आयोग द्वारा 15 वार्ड के मतदाताओं के लिए 15 मतदान केंद्र बनाया गया था। मतदाताओं को इस बार लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ी। सभी प्रत्यशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है।
नगर सरकार का ताज किसके सिर में सजेगा इसका फैसला 15 फरवरी को होगा। भाजपा कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी की कांटे का टक्कर हैं। पत्रिका की टीम ने नगर के 15 वार्डों में सर्वे किया जिसमें कांग्रेस के ज्यादा पार्षद बनते नज़र आ रहे हैं। कांग्रेस के 9 पार्षद व भाजपा के 6 पार्षद बनते हुए दिख रहा है। प्रचार के दौरान दोनों पार्टियों ने 10 दिनों में नगर के मतदाताओं को लुभाने के लिए कई तरह से प्रयास किया।
भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी निखिल सिंह राठौर ने कांग्रेस पांच सालों के नाकामी को गिनाए व 2014 से 2019 तक किये विकास कार्यों को नगर के जनताओं का अच्छा समर्थन मिला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भगवती गजेन्द्र कांग्रेस कार्यकाल में किये कार्यों व नगर की जनता के प्रति किये कार्यों के बदौलत चुनावी मैदान में उतरे हैं।
CG Election 2025: वार्ड क्रमांक 1 में कुल 667 मतदाता में 529 ने अपने मत का उपयोग किया। वार्ड क्रमांक 2 में 507 में 400, वार्ड क्रमांक 3 में 502 में 375, वार्ड क्रमांक 4 में 368 में 283, वार्ड क्रमांक 5 में कुल 319 में 272, वार्ड क्रमांक 6 में 293 में 192, वार्ड क्रमांक 7 में कुल 303 में 255, वार्ड क्रमांक 8 में 416 में 345, वार्ड क्रमांक 9 में 373 में 321, वार्ड क्रमांक 10 में 325 में 279, वार्ड क्रमांक 11 में 374 में 293, वार्ड क्रमांक 12 में 569 में 415, वार्ड क्रमांक 13 में 440 में 353, वार्ड क्रमांक 14 में 325 में 263, वार्ड क्रमांक 15 में 362 में 236 मतदाताओं ने मतदान किया गया। पिछले चुनाव से कम मतदान हुआ हैं।
नगर के वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद प्रत्याशी गुमानसिंह ठाकुर भाजपा व सीताराम यादव कांग्रेस प्रत्याशी मतदान केंद्र के बाहर दोनों एक साथ बैठे रहे और लोगों को कहते रहे चुनाव के चक्कर में दोस्ती न टूटे।
Updated on:
12 Feb 2025 02:46 pm
Published on:
12 Feb 2025 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
