सोनादई पहाड़ी पार कर यह मोनेट माइंस दौड़दे, नाहकसा हीमोडा, घूमसीमुंडा, चर्रेमर्रे घाटी, सरंडी, मासबरस, कोकड़े, डांगरा हिंगनपुरी, आमागढ़, बोदेली और पंडगाल तक पहुंच गया। हाथी ने पंडगाल में दो घरों को तोड़कर धान खा लिया। रात करीब 11 बजे सोनादई मोड़ के पास रूद्रप्रताप दुग्गा ने हाथी को देखकर तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने कहा।