26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Naxal: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, सुरक्षाबलों ने बीजीएल सेल विस्फोटक सामग्री किया बरामद

CG Naxal: क्षति पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर बीजीएल जैसे घातक विस्फोटक, दवाईयां एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री को छुपाकर रखा गया था।
less than 1 minute read
Google source verification
Naxalites kill 3 people (Photo source: Patrika)

Naxalites kill 3 people (Photo source: Patrika)

CG Naxal: नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। 30 मई को नक्सल गस्त, सर्चिंग के दौरान पुलिस फोर्स को मिली बड़ी सफलता। थाना कोयलीबेड़ा अंतर्गत टेकापानी के जंगल में संयुक्त नक्सल गस्त एरियाडॉमिनेशन के दौरान माओवादियों द्वारा डम्प किया हुआ।

बीजीएल सेल विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी एवं मेडिकल सामग्री तथा दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया। सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से माओवादियों द्वारा ग्राम टेकापानी व बड़गांव के मध्य जंगल में डम्प किया गया था।

यह भी पढ़ें: CG Naxal News: पुलिस को मिली सफलता! 2 इनामी महिला नक्सली सहित 6 गिरफ्तार

CG Naxal: माओवादियों द्वारा कोयलीबेड़ा से ताडोकी के मध्य निर्माणाधीन सड़क में सुरक्षा ड्यूटी में लगने वाले सुरक्षा बलों को जानमाल की क्षति पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर बीजीएल जैसे घातक विस्फोटक, दवाईयां एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री को छुपाकर रखा गया था।