
CG Politics: भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश जैन ने प्रेस वार्ता कर कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है। यह वर्ष प्रदेश निर्माता अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। निस्संदेह अटल निर्माण वर्ष में हमारी सरकार अधोसंरचना के क्षेत्र में अधिकाधिक कार्य करेगी और इसका सबसे बड़ा लाभ हमारे नगरीय निकायों को मिलेगा। भाजपा ने अपने मंत्र 'हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे' के साथ राज्य में विकास का नया अध्याय लिखा है।
केंद्र और राज्य, दोनों में भाजपा सरकार ने जो अद्भुत कार्य किए हैं, वह जनता के सामने हैं। हमने बीते एक साल में जो वादे किए, उन्हें पूरा कर यह साबित किया है कि भाजपा केवल बोलती नहीं, बल्कि करके दिखाती है। अब हम इस मंत्र को लेकर नगर पालिका, नगर निगम और जिला परिषद स्तर तक पहुंच रहे है, ताकि हर शहर, हर वार्ड, और हर गली, यहां तक कि हर घर में विकास की यह गूंज सुनाई दे। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ के हर नागरिक को स्वच्छ, सुंदर, और समृद्ध जीवन प्रदान करना है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन के विपरीत, भाजपा हर स्तर पर पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह चुनाव सिर्फ नगर निगमों में प्रतिनिधि चुनने का अवसर नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के शहरों के भविष्य को सँवारने और हर नागरिक के लिए एक स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध कल सुनिश्चित करने का मौका है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को हमेशा निराश किया है। 2018 के विधानसभा चुनाव और 2019 के शहरी निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के बाद, कांग्रेस ने जनहित के वादों को पूरा करने के विपरीत भ्रष्टाचार और कुशासन का नया अध्याय लिखा। कांग्रेस के शासनकाल में विकास के कार्य ठप कर दिए गए।
जैन ने कहा कि शहरों में केन्द्र की मिशन अमृत 2.0 योजनांतर्गत 2,130 करोड़ रु. की लागत से 45 शहरों में जलप्रदाय परियोजनाएँ स्वीकृत की गई हैं। शहरों में तालाबों के जीर्णोद्धार हेतु 113 करोड़ तथा उद्यान विकास हेतु 32 करोड़ की स्वीकृति भाजपा सरकार द्वारा प्रदान की गई है। कांग्रेस के शासनकाल में शहरों की सफाई व्यवस्था बद से बदतर हो गई थी, जिसे अब हमें ही सँवारना है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सफाई व्यवस्था और ठोस अपशिष्ट के निष्पादन हेतु भारत सरकार द्वारा नवंबर 2024 में राशि 230 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। कांग्रेस शासन में निकाय क्षेत्रों में भी केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार को नया आयाम दिया है। चाहे वह सीजी पीएससी घोटाला हो, जिसमें मेहनती युवाओं के अधिकार छीने गए, या फिर शराब घोटाला, या बिलासपुर में एफडीआर घोटाला और रायपुर में वेतन घोटाला, हर जगह कांग्रेस का भ्रष्ट चेहरा सामने आया है। कोयला घोटाले में 540 करोड़ रुपए की हेराफेरी हुई। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री पर 508 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है।
जैन ने कहा कि रामलला दर्शन योजना के तहत 35 करोड़ रु. की राशि से 20 हजार लोगों को श्रीराम मंदिर, अयोध्या, काशी विश्वनाथ और प्रयागराज दर्शन के लिए सहायता दी गई और जनजातीय क्षेत्रों में अयोध्या धाम के लिए सीधी कनेक्टिविटी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना भाजपा सरकार ने एक वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 18 लाख घरों के लिए 12,168 करोड़ रु. मंजूर किए। बेघरों के पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है।
CG Politics: नगरीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत नवंबर 2023 तक कुल 1680 आवास प्रतिमाह की दर से 1,30,548 आवासों का निर्माण हुआ, जो की कुल स्वीकृत आवासों का 62 प्रतिशत है। हमारी सरकार द्वारा 01 वर्ष में ही 51,091 आवास पूर्ण कराये जो की स्वीकृत आवासों का 24 प्रतिशत है। यह हमारी आवासहीन परिवारों के प्रति संवेदना को दर्शाता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे पास बताने को पूरी मोदी की गारंटी है जिसे हमने पूरा किया। कांग्रेस बताए कि वह जनता के बीच किस विषय को लेकर जाएगी, क्योंकि 1 वर्ष पूर्व ही जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया है। अप्रैल में जनता ने पुन: श्री मोदी व श्री साय की सरकार के कामों पर विश्वास जताते हुए 11 में से 10 सीट दी। नवंबर में उपचुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को 46 हजार से अधिक मतों से जिताया।
पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, शिशुपाल शोरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, राजीव लोचन सिंह, राजा देवनानी, जिला मीडिया प्रभारी निपेन्द्र पटेल, वीरेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र गौर, अशोक वलेचा, दिनेश रजक,उपस्थित थे।
Updated on:
23 Jan 2025 03:57 pm
Published on:
23 Jan 2025 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
