11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

National Youth Day 2025: सरस्वती शिशु मंदिर में विवेकानंद जयंती पर निकली शोभायात्रा, स्वामी के सुविचारों से कराया गया रूबरू

National Youth Day 2025: सरस्वती शिशु मंदिर में विवेकानंद जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। इस रैली में युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत स्वामी जी के संदेशों और विचारों को संचालित भी किया गया।

2 min read
Google source verification
National Youth Day 2025

National Youth Day 2025: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानुप्रतापपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पूरे देश में विख्यात स्वामी जी अभिन्न कहानियों और उनके अनेक गुणों को सबसे परिचित कराने के लिए कक्षा एकादश की सेवती नायक को आमंत्रित किया।

National Youth Day 2025: स्कूली बैंड बाजा के साथ निकाली गई शोभा यात्रा

स्वामी विवेकानंद के विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी जी द्वारा दिए गए कथन उठो जागो और तब तक विश्राम न करो जब तक आपकी लक्ष्य की पूर्ति न हो जाए। हमें स्वामी जी के विचार को अमल करने की आवश्यकता है। समाज एवं युवाओं को प्रेरित करने उनके सुविचारों से रूबरू कराए। हिमांशु साहू ने उनके जीवन परिचय को सभी से अवगत कराया। मनमोहन साहू ने उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस की भी गाथा को बताया। समाज में स्वयं की प्रतिष्ठा और कल्याण के साथ रहने और ढलने की अनूप विचारों से सभी को जोड़े।

कक्षा तृतीय से द्वादश तक के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूली बैंड बाजा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। विद्यालय से नगर के बस स्टैंड से होते हुए परशुराम चौक तक स्वामी विवेकानंद जी और भारत माता की वेशभूषा से सुसज्जित झांकी के साथ शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में स्वामी जी एवं माताओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर के मुख्य चौक पर प्रतिष्ठित सज्जनों द्वारा पुष्प वर्षा किया गया।

यह भी पढ़ें: National Youth Day 2025: छत्तीसगढ़ में हुआ था विवेकानंद के हृदय में आध्यात्म का बीजारोपण, इस पेड़ के नीचे बिताते थे समय

स्वामी जी आज होते तो भारत विश्व गुरु होता…

National Youth Day 2025: इस रैली में युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत स्वामी जी के संदेशों और विचारों को संचालित भी किया गया। विशेष कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य थानू राम सिन्हा ने युवाओं के लिए प्रेरणा रूप कथनों को सबके सामने रखे और उनके मार्ग पर चलने की बात कही। स्वामी जी द्वारा शिकागो के धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उनके द्वारा सनातन धर्म एवं भारत की संस्कृति पर दिए गए व्याख्यान का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी जी आज होते तो भारत विश्व गुरु होता।

उन्होंने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वामी जी के विचारों को अमल करने के लिए कहे। (chhattisgarh news) इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद साहू, शकुन्तला सिंह, योगेश्वर जैन, संजय दास , सुकदेव जैन, रविशंकर दुग्गा, मनमोहन साहू, मनीष पूरामें, अजय मंडावी सियाराम यादव, श्रीराम नायक, सुनीता साहू, प्रियंका सिंह चौहान, सरला साहू, भावना सिन्हा, बिशन्तीन बसेरा, अश्वनी कोर्राम, कविता तारम, तारा सिन्हा आदि उपस्थित थे।