11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rape Case: महिला से दुष्कर्म का आरोप, हिंदू संगठनों ने जूतों की माला पहनाकर आरोपी का निकाला जुलूस

Rape Case: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रेप का एक मामला सामने आया है। प्रेग्नेंट हुई युवती ने जब इसकी शिकायत की तो युवक की जमकर धुनाई हुई और जूतों की माला पहनाकर घूमाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Rape Case: महिला से दुष्कर्म का आरोप, हिंदू संगठनों ने जूतों की माला पहनाकर आरोपी का निकाला जुलूस

Rape Case: हिंदू महिला से दुष्कर्म के मामले में हिंदू संगठनों ने आरोपी को चप्पल की माला पहनाकर रविवार को पूरे शहर में उसका जुलूस निकाल दिया। उसके कपड़े भी उतार दिए थे। इसी हाल में थाने तक ले गए। पुलिस को सौंपा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Rape Case: महिला और आरोपी दोनों शादी-शुदा

हिंदू संगठनों ने इलाके में बाहर से आए लोगों की शिनाख्ती को लेकर पुलिस और प्रशासन पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला और आरोपी दोनों शादी-शुदा हैं। महिला मूलत: बालोद जिले की रहने वाली है। इलाके में शादी होकर आई है। उसकी तीन साल की एक बच्ची भी है।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: दुष्कर्म अपराध में बिलासपुर और रायपुर के आंकड़े एक समान, अब तक 218 केस दर्ज..

महिला भागकर हिंदू संगठनों से मांगी थी मदद

Rape Case: एक साल से पति से अलग रह रही है। इस बीच उसका संपर्क भानुप्रतापुपर में ही रुख्सार क्रेन के संचालक असलम खान से हो गया। नगर में उसका एक कैफे भी है। उसने महिला को यहीं काम पर रखा। पीड़िता के मुताबिक असलम ने उसे नहीं बताया था कि वह शादी-शुदा है। दोनों के बीच संबंध बने।

इससे वह दो बार गर्भवती हो गई। असलम ने दोनों बार गर्भपात करवा दिया। तीसरी बार भी जब वह गर्भपात का दबाव बनाने लगा, तो पीड़िता को संदेह हुआ। जानकारी जुटाने पर पता चला कि असलम पहले ही शादी-शुदा है। इसके बाद महिला ने वहां से भागकर हिंदू संगठनों से मदद मांगी थी।