CG Road Accident: भानुप्रतापपुर से कांकेर मुख्य मार्ग पर चीजगांव मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक से पिकअप व सवारी वाहन की टक्कर से एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में गनेश्वरी उम्र 25 वर्ष, कृष्ण नेताम32, कृष्ण निषाद 35, बिसन्तिन कोरेटी 45, पदमा कल्लो 17, चन्द्रकान्त 65, रेखा मरकाम 30, डाली मरकाम 12, हिमेश सोनवानी 12, सावित्री सोनवानी 35, गोदावरी नेताम 25 वर्ष शामिल है। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में हुआ। करमोती गांव में नेताम परिवार के घर शादी चल रहा है जिसकी बारात बैजनपूरी जा रहे थे। सामने में पिकअप चल रही थी पीछे क्रूजर सवारी वाहन थी। लौह अयस्क से लदी ट्रक सड़क में लहराने लगा फिर ट्रक का टायर फट गया और पिकअप को ठोकर मारी एवं इसके बाद सवारी गाड़ी में जा टकराई।