
CO sahab wants to kill Neelu Yadav, police denied कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उस समय हंगामा हो गया। जब गैंगस्टर एक्ट में जिला कारागार में निरुद्ध कैदी नीलू यादव को उपचार के लिए लाया गया। नीलू यादव का वकील राकेश तिवारी भी मौके पर पहुंच गया। जहां उसने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से नीलू यादव से मिलाने को कहा। मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी नगर ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि अदालत से आदेश लेकर आए। आपको मिलवा दिया जाएगा। लेकिन राकेश तिवारी नहीं माने। उन्होंने जोर-जोर से अपनी बात रखनी शुरू कर दी और बोले सीओ साहब आप नीलू यादव को मरवाना चाहते हैं। एक्स पर वीडियो पोस्ट के साथ कन्नौज पुलिस ने जवाब भी दिया है। मामला तिर्वा मेडिकल कॉलेज का है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में तिर्वा मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वकील राजेश तिवारी मेडिकल कॉलेज में उपचार करने आए नीलू यादव से मिलने की बात करता है। मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी नगर ने उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं। बोले बिना अदालत के आदेश से आप मिल नहीं सकते। राजेश तिवारी ने अपनी बात दोहराई। इस पर मौके पर हंगामा शुरू हो गया।
अधिवक्ता राजेश तिवारी ने कहा- आप कमलेश कुमार नीलू की हत्या करना चाहते।
सीओ ने कहा कि लेकिन आप मिल नहीं सकते।
वकील- सीओ साहब कायदे से रहो
सीओ-आप भी कायदे से रहो
इस बीच दोनों पक्षों में माहौल गर्म होता देख वकील राकेश तिवारी को अस्पताल परिसर से बाहर कर दिया गया।
कन्नौज पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार वीरपाल उर्फ नीलू यादव जिला कारागार में बंद है। अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण नीलू यादव को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा लाया गया था। उसी समय अधिवक्ता राकेश तिवारी अपने अन्य साथियों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और जबरदस्ती नीलू यादव से मिलने का प्रयास करने लगे। क्षेत्राधिकारी नगर ने उन्हें ऐसा करने से रोका।
क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार का कहना था कि न्यायिक अभिरक्षा में बंद अभियुक्त से आप नहीं मिल सकते हैं। अदालत से आदेश लेकर आए। लेकिन वकील राकेश तिवारी नहीं माने और मिलने का दबाव बनाने के लिए हंगामा करने लगे। इसके बाद उन्हें अस्पताल परिसर से बाहर कर दिया गया था। वायरल वीडियो को एडिट करके प्रसारित किया गया है। कन्नौज पुलिस संपूर्ण वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है।
Published on:
09 Feb 2025 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
