26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिरंगा यात्रा में वर्चस्व को लेकर भाजपाइयों में झगड़ा, एक-दूसरे पर तान दिया रिवॉल्वर-पिस्टल

Tiranga Yatra: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में तिरंगा यात्रा में वर्चस्व को लेकर भाजपाइयों के दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया।

2 min read
Google source verification
 Fight between BJP workers for supremacy in Tiranga Yatra in Kannauj

Fight between BJP workers for supremacy in Tiranga Yatra in Kannauj (File Photo)

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में निकलने वाली तिरंगा यात्रा से पहले वर्चस्व को लेकर भाजपा नेता आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के साथ असलाहों का भी प्रदर्शन किया गया। घटना से भगदड़ मच गई। शीर्ष नेताओं के हस्तक्षेप से मामला शांत हो सका। वहीं दोनों पक्ष अब एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

कन्नौज में सरौख स्थित ऋषिभूमि कॉलेज से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत निकलने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थी। जिसमें चेयरमैन प्रत्याशी अपने आवास पर भीड़ इकट्ठा कर शीर्ष नेतृत्व को दमखम दिखाने का प्रयास कर रहे थे। तो वहीं दूसरी तरफ वर्तमान में चेयरमैन समर्थक कॉलेज में जमे हुए थे। तभी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर समर्थकों को रोकने का आरोप लगाने लगे और कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते गाली-गलौज के साथ दोनों पक्ष के समर्थक आक्रोशित हो गए। इस दौरान भगदड़ मच गई। खुद को संभावित प्रत्याशी बताने वाले का आरोप है कि दरवाजे पर आकर रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी गई है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि उसके समर्थकों को जबरदस्ती रोका जा रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर समझाने गए थे, जिस पर कहासुनी हुई है। रिवाल्वर तानने के आरोप गलत है। आने वाले नगर पंचायत चुनाव में बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए गए हैं। मामला यहीं पर शांत नहीं हुआ।

यह भी पढ़े - स्वाद एकदम Chicken जैसा और 65 फीसदी से अधिक प्रोटीन देगा ये वेजिटेरियन Non-Veg

अलग अलग यात्रा निकालने का कर रहे थे प्रयास

दोनों पक्ष अलग-अलग तिरंगा यात्रा निकालने का प्रयास करने लगे। तभी विधायक व जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप से दोनों पक्ष कॉलेज पहुंच गए। तभी एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी होने लगी। वहां मौजूद जिलाध्यक्ष समेत अन्य भाजपा नेताओं के समझाने से मामला शांत हुआ। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव है। फिलहाल घटना को लेकर दोनों पक्षों के समर्थकों में बैठकों का दौर चल रहा है।

यह भी पढ़े - छूटेगा पढ़ाई का 'आधार', यूपी बोर्ड के बदलाव से 9वीं-12वीं तक हजारों छात्रों पर संकट