
गरज चमक के साथ ओलावृष्टि, बारिश का अलर्ट
आईएमडी भारत मौसम विभाग ने आज के मौसम के विषय में अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। तेज हवा और बादल गरजने की भी संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि सुबह और रात को घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। शीत लहर भी चल सकती है। दिन में चमकदार धूप निकलने की संभावना है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं के कारण सर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज दिन में आसमान साफ रहेगा। तेज हवा चलने की संभावना है। कन्नौज में भी आसमान साफ रहेगा। आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
कन्नौज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप निकलने की भी संभावना है। रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा।
Published on:
10 Jan 2024 06:25 am
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
