
भारतीय श्रमिकों की इजराइल में मांग
उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से 10 हजार श्रमिकों की वैकेंसी जारी की गई है। जो इजराइल से आई है। जारी वैकेंसी के अनुसार श्रमिकों को 1 लाख 37 हजार सैलरी पर रखा जाएगा। जिनका एग्रीमेंट 1 साल से 5 साल के बीच का होगा। सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार योग्यता व अर्हताएं बेसिक अंग्रेजी की जानकारी, बोलना और समझना आता हो। निर्माण की ड्राइंग को पढ़ने की योग्यता भी आनी चाहिए। उपरोक्त निर्माण श्रमिकों को इजराइल भेजे जाने की कार्रवाई एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए श्रम एवं सेवायोजन और व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने की है।
इन पदों पर भर्ती कौशल विकास एवं उधमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत एजेंसी एनएसडीसी इंटरनेशनल और इजराइल सरकार के अधीन कार्यरत एजेंसी करेगी। उत्तर प्रदेश से 10 हजार निर्माण श्रमिक इजरायल भेजे जाने का प्रयास है। सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि सिरेमिक टाइल्स, प्लास्टरिंग, फ्रेमवर्क, शटरिंग, कारपेंटर, आयरन वेल्डिंग के श्रमिकों की जगह खाली है। कुल 10 हजार वैकेंसी है। 21 से 45 वर्ष तक के आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 2 से 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए।
इनसे संपर्क करें?
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण जानकारी एनएसडीसी के माध्यम से पीआईबीए को भेजी जाएगी। पीआईबीए दस्तावेजों का सत्यापन करेगी। श्रम एवं सेवायोजन विभाग, एनएसडीसी व व्यावसायिक शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग के समन्वय से टेस्टिंग सेंटर का निर्माण होगा। जहां प्रतिदिन 500 अभ्यर्थियों के परीक्षण का कार्य किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को फ्री डिपार्चर ट्रेनिंग दी जाएगी। इजराइल जाने वाले श्रमिक सहायक लेखाकार अर्जुन प्रताप सिंह के मोबाइल नंबर 9140131005 से संपर्क कर सकते हैं।
Updated on:
27 Dec 2023, 5:12 PM IST
Published on:
27 Dec 2023, 4:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.