
कन्नौज सांसद के वायरल वीडियो पर शिवपाल सिंह यादव ने की यह मांग
उत्तर प्रदेश के कन्नौज से बीजेपी सांसद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मौके पर मौजूद लोगों से कह रहे हैं कि "सुन लो उन्होंने वोट खरीदा है महाराज"। जिसके बाद मौके पर काफी शोर शराबा भी होता है। वीडियो के साथ समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि यह दलित, पिछड़े और महापुरुषों के विरुद्ध भाजपा की नफरती सोच उजागर होती है। पीडीए विरोधी इन नेताओं को जनता इस बार सत्ता से बाहर कर देगी। मामला रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा को लगाने से जुड़ा है। जिसे पुलिस प्रशासन ने लगने के बाद हटा दिया था। एसपी ने बताया कि बिना अनुमति के मूर्ति स्थापित की जा रही थी। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए हटा दिया गया है। मामला तिर्वा थाना क्षेत्र का है।
14 मार्च को तिर्वा थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ तिराहे पर रानी अवंती बाई के मूर्ति स्थापित की गई थी। जिसे प्रशासन ने बिना अनुमति लगाने के कारण हटा दिया था। प्रतिमा के मौके से हटते ही लोधी समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। किसी भी सांसद सुब्रत पाठक भी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने लोगों को समझने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ***** कान खोल कर सुन लो वोट खरीदे हैं महाराज" इसके बाद शोर शराबा भी होता है। बाद में प्रशासन ने मूर्ति को पुनः स्थापित कर दिया।
शिवपाल यादव ने ट्वीट किया
वायरल वीडियो के साथ शिवपाल सिंह यादव ने एक्स पर ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि भाजपा प्रत्याशी के लिए पूरा लोकतंत्र बाजार है और प्रत्याशी महोदय खरीदार हैं। उनके अनुसार मतदाता बिकता है और अपने हनक व सनक से ये मतों को खरीद सकते हैं। यह मतदाताओं का अपमान है। चुनाव आयोग ऐसे गणित बयान को संज्ञान में ले। समाजवादी पार्टी ने भी अपने अधिकृत एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
Updated on:
17 Mar 2024 06:26 pm
Published on:
17 Mar 2024 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
