30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्नौज के मयंक त्रिपाठी अब सीओ नहीं आईएएस अधिकारी बनेंगे, मिली 10वीं रैंकिंग, पिता कलेक्ट्रेट में

Kannauj Mayank Tripathi tenth rank in UPSC कन्नौज के लाल मयंक त्रिपाठी ने यूपीएससी की परीक्षा में दसवीं रैंकिंग हासिल की है। जिनके पिताजी कलेक्ट्रेट में प्रधान सहायक के पद पर कार्य कर रहे हैं। मयंक नागपुर अकादमी में सीओ की ट्रेनिंग कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

Kannauj Mayank Tripathi tenth rank in UPSC कन्नौज के रहने वाले मयंक त्रिपाठी ने यूपीएससी की परीक्षा में देश में दसवीं रैंक हासिल की है। जो इस समय नागपुर में सीओ की ट्रेनिंग ले रहे हैं। मयंक त्रिपाठी के पिता प्रभात त्रिपाठी एडीएम कार्यालय में प्रधान सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। मयंक त्रिपाठी को दसवीं रैंक मिलने की खबर से घर में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रभात कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मयंक त्रिपाठी ने तीसरी बार में यह सफलता हासिल की दूसरी बार में उन्होंने 373वीं रैंक प्राप्त की थी। इस समय नागपुर अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर मौसम वैज्ञानिक भी सतर्क, बताया कैसा रहेगा 24 अप्रैल का मौसम?

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले प्रभात त्रिपाठी के पुत्र मयंक त्रिपाठी ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन के रिजल्ट में 10वीं रैंक हासिल की है।‌ सरायमीरा स्थित डाक बंगला रोड निवासी प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि मयंक की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कन्नौज में हुई है। आगे की पढ़ाई दिल्ली में हुई। हिंदू कॉलेज दिल्ली से बीएससी गणित से की।

मयंक त्रिपाठी के पिताजी ने बताया

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष यूपीएससी की परीक्षा में 373वीं रैंकिंग आई थी। इसके बाद सीओ की ट्रेनिंग के लिए नागपुर अकादमी भेजा गया। ट्रेनिंग के साथ यूपीएससी की तैयारी भी चल रही थी। आज मंगलवार को निकले रिजल्ट में दसवीं रैंकिंग मिली है। उन्होंने बताया कि उनका जीवन काफी संघर्षों में बीता है। मां बचपन में ही गुजर गई थी। पिताजी ने संघर्षों में उन लोगों को पालन पोषण किया है। मयंक त्रिपाठी की सफलता से घर में हर्ष का माहौल है।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग