
Kannauj news: B.Ed कर रही पत्नी की पढ़ाई पति ने बंद कराई, बोला नहीं बनाना है ज्योति मौर्या
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में ज्योति मौर्य मामले को लेकर भयभीत पति ने पत्नी की पढ़ाई बंद करा दी। बोला अपनी पत्नी को ज्योति मौर्य नहीं बनाना है। पढ़ाई बंद होने के बाद पत्नी परेशान हो गई। अब अपनी पढ़ाई के लिए महिला राज्यमंत्री के चौखट पर हाजिरी लगा रही है। उसने बताया कि बी-एड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लेने जा रही थी। पति ने रोक दिया। कहता है पैर की जूती बनाऊंगा, ज्योति मौर्य नहीं।
मामला दलेल पुरवा गांव का है। गांव निवासी दीक्षा ने बताया कि बी-एड की परीक्षा होनी थी। जिसके लिए प्रवेश पत्र लेने जा रही थी। इसकी जानकारी जब उसके पति विजय को हुई तो वह गुस्सा हो गया। उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन भी छीन लिया। देवर और जेठ पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। पति के साथ मिलकर दोनों मारते पीटते हैं। पति कहता है तुम्हें ज्योति मौर्या बनने नहीं अपनी पैर की जूती बना कर रखूंगा। दीक्षा राज्य मंत्री असीम अरुण के पास फरियाद लेकर पहुंची।
ये है ज्योति मौर्य का मामला
एसडीएम ज्योति मौर्य इस समय चर्चा में है। पंचायती राज विभाग में नौकरी करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी ज्योति मौर्य पढ़ाई में काफी मदद की। यूपीपीसीएस की 2015 की परीक्षा में ज्योति मौर्या को सफलता मिली और एसडीएम के रूप में बरेली में तैनाती मिली। शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक चलता रहा। शादी के 13 साल बाद आलोक और ज्योति के रिश्तो में खटास आने लगी। विवाद बढ़ने लगा। दोनों के बीच में एक तीसरा आ गया। आलोक मौर्य ने होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे पर गंभीर आरोप लगाया है।
महिलाओं का कैरियर हो रहा बर्बाद
सोशल मीडिया पर आलोक और ज्योति के बीच की बातचीत भी खूब वायरल हुई। एसडीएम बनी ज्योति और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आलोक अलग अलग हो गए। ज्योति और आलोक को मामला सामने आने के बाद पत्नी को पढ़ाने वाले पति अब अपने कदम पीछे खींच रहे हैं। उन्हें अपनी पत्नी पर विश्वास नहीं रहा। डर रहे हैं कि कहीं उसकी पत्नी भी ज्योति मौर्य न बन जाए। दूसरी तरफ ज्योति और आलोक के बीच हुई घटना से महिलाओं का कैरियर बर्बाद हो रहा है।
Updated on:
10 Jul 2023 10:14 am
Published on:
10 Jul 2023 08:33 am
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
