6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kannauj: छात्रा का अपहरण, गैंगरेप, हत्या, शादी से इनकार करने पर दिया घटना को अंजाम

कन्नौज में बीए की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मृतका की घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। घरवालों ने बताया कि बेटी पुलिस अफसर बनना चाहती थी। जिसका पेपर देने के लिए गई थी।

2 min read
Google source verification
Kannauj: छात्रा का अपहरण, गैंगरेप, हत्या, शादी से इनकार करने पर दिया घटना को अंजाम

प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में छात्रा के साथ गैंगरेप और हत्या मामले पुलिस ने 3 लोगों से पूछताछ कर रही है। सीओ ने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इधर परिवार वाले बेटी को याद कर रो रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी बिटिया पुलिस अफसर बनना चाहती थी। लेकिन एक युवक बेटी को परेशान करता था। जिससे तंग आकर उन्होंने ढाई महीने पहले उसकी सगाई कर दी। तारीख को लेकर बातचीत चल रही थी। गांव की ही रहने वाले युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर बेटी का अपहरण कर गैंग रेप किया। परिवार वाले आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की।

ठठिया पुलिस स्टेशन के गांव में बीए की छात्रा का शव झाड़ियों में औंधे मुंह पड़ा मिला। स्कूल ड्रेस में बीए की छात्रा पुलिस कंपटीशन का पेपर देने के लिए गई थी। शरीर के कपड़े अस्त-व्यस्त है। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही बताया गया है कि ए से अधिक लोगों में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। जिसकी स्लाइड बनाई गई है।

क्या है मामला

ठठिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय किशोरी बीए द्वितीय वर्ष की छात्र थी। बीते शुक्रवार को वह साइकिल से पेपर देने के लिए गई थी। शाम को घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश की। लेकिन मिली नहीं। रात को थाने में परिवार जनों ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए खोजने की मांग की।

किशोरी के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद सुर्सी चौकी इंचार्ज हरि कृष्ण ने गांव वालों से पूछताछ की। कुछ विशेष जानकारी नहीं हो पाई। शनिवार की सुबह एक बार फिर खोज भी शुरू हुई तो गांव के बाहर किशोरी का चश्मा मिला।

रजबहा के पास मिला किशोरी का शव

आसपास खोज की गई तो बरेवा जनेरी रजबहा के पास किशोरी का शव मिला। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। शव के आधे शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। मृतका के भाई ने बहन के अपहरण करने के बाद गैंगरेप और हत्या का आरोप लगाया।

यह भी पढ़े: Unnao news: हिंदी मीडियम के प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को उर्दू किताबें, अभिभावकों में आक्रोश

क्या कहते हैं अधिकारी गण

किशोरी की साइकिल सहित अन्य सामान गायब है। इस मामले में पुलिस ने गांव के रहने वाले एक युवक गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह किशोरी से शादी करना चाहता था। लेकिन उसने इंकार कर दिया। फिलहाल पुलिस सभी मुद्दों पर जांच कर रही है। सीओ ने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।