6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kannauj news: सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत, मारुति वैन ने मारी टक्कर

कन्नौज में हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जो जैसा था वैसे ही अस्पताल की तरफ भाग।

less than 1 minute read
Google source verification
Kannauj news: सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत, मारुति वैन ने मारी टक्कर

Kannauj news: सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत, मारुति वैन ने मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में तेज रफ्तार और नियंत्रित मारुति वैन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना ठठिया थाना क्षेत्र के मकनपुर की है।

ठठिया थाना क्षेत्र सिसइयन पुरवा निवासी शंकर, प्यारेलाल और गोरेलाल मोटरसाइकिल से भदोसी गांव जा रहे थे। भदोसी तिराहा पार करते समय से तेज रफ्तार अनियंत्रित ओमनी कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के ऊपर अच्छे उड़ गए उसे पर बैठे सवार दूर जा गिरे।

यह भी पढ़ें: रात में नहर पुलिया पर बैठे बीजेपी विधायक, लगा अधिकारियों का जमावड़ा, अधिशासी अभियंता ने गलती मानी

दुर्घटना होने के बाद ओमनी सहित चालक मौके से भाग निकला। इधर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में तिर्वा में भर्ती कराया। प्यारेलाल और गोरेलाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शंकर की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया चारों तरफ से रोने की आवाज आ रही थी।