6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kannauj news: गंगा में नहाने उतरे दो युवक, कड़ी मशक्कत के बाद इस हालत में निकाले गए

कन्नौज में गंगा दशहरा के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। जब गंगा नहाते समय दो युवक की डूब कर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक परिजनों के घर में कोहराम मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Kannauj news: गंगा में नहाने उतरे दो युवक, कड़ी मशक्कत के बाद इस हालत में निकाले गए

Ganga river

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में गंगा दशहरा के दौरान गंगा नहाने आए दो युवक नदी में डूब गए। यह देख मौके पर खड़े गोताखोरों ने छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत और खोजबीन के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। आनन फानन दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिवारी जनों को मिलते ही कोहराम मच गया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगा घाट की है।

आज गंगा दशहरा है। इस मौके पर घाट पर बड़ी संख्या में भक्तों ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के महादेवी घाट पर भी भारी संख्या में भक्तों की भीड़ थी। दो युवक गंगा में नहाने के लिए उतरे। जहां गहरे पानी में चले गए। इसके पहले घाट पर खड़े गोताखोर कुछ समझ पाते दोनों डूबने लगे।

यह भी पढ़ें: Kannauj news: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, पति-पत्नी व पुत्र सहित चार की मौत, तीन घायल

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

दोनों को डूबता देख घाट पर खड़े गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका। आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतक परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।