6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kannauj news; बिरयानी के पैसे मांगने पर अधिकारी ने कहा खिलाना पिलाना शबाब का काम, वीडियो वायरल

कन्नौज के एक जीएसटी अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है। बिरयानी खाने का पैसा दुकानदार ने मांगा। तो वह धमकी देने लगा। उसकी नीयत पैसे देने की नहीं थी। मामला बिगड़ता देख पैसे देने के बाद धमकी दे गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Kannauj news; बिरयानी के पैसे मांगने पर अधिकारी ने कहा खिलाना पिलाना शबाब का काम, वीडियो वायरल

Kannauj news; बिरयानी के पैसे मांगने पर अधिकारी ने कहा खिलाना पिलाना शबाब का काम, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बिरयानी खाने के बाद व्यक्ति कह रहा है कि खाना खिलाना और पानी पिलाना शबाब का काम होता है। दुकानदार को यह सलाह समझ में नहीं आई। उसने पैसे की मांग की। जिस पर सामने वाले ने धमकी दी कि की दुकान सही चलना हो तो चलाओ नहीं तो समझ लेना। दुकान नहीं चल पाएगी। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो जीएसटी उपायुक्त का बताया जाता है।

घटना कन्नौज जिले के सराय मीर थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में गुरसहायगंज निवासी दुकानदार ने बताया कि एक अधिकारी दुकान पर बिरयानी खाने के लिए आया था। खाने के बाद वह पैसे नहीं दे रहा था।

यह भी पढ़ें: रात में नहर पुलिया पर बैठे बीजेपी विधायक, लगा अधिकारियों का जमावड़ा, अधिशासी अभियंता ने गलती मानी

वायरल वीडियो की बातचीत

इधर वायरल वीडियो में जीएसटी उपयुक्त कहता है कि खाना खिलाना पानी पिलाना बाद ही सवाब का काम होता है

एक चीज बड़े ध्यान से सुनना, तुम सभी को खाना खिला रहे हो और दुनिया का सबसे बड़ा शबाब माना जाता है खाना खिलाना पानी पिलाना।

इससे बड़ा दुनिया में कोई सवाब नहीं है

क्या पढ़े हो कुरान?

इस पर दुकानदार कहता है हम कुछ भी पढ़ें हो। पर कायदे में है

इस पर अधिकारी कहता है हम दारु पिए हैं तो कायदे में नहीं है

एक चीज ध्यान रखना कल से यह दुकान ठीक से चले नहीं तो चल नहीं पाएगी और यह बात उसने कई बार दोहराई

मामला बिगड़ता देख जीएसटी अधिकारी पैसे देने के बाद धमकी देता हुआ चला गया।