26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kannauj weather forecast: आज रात कन्नौज में होगी जमकर बारिश, 28 दिसंबर भी बारिश का दिन

Kannauj weather forecast मौसम विभाग ने कन्नौज को लेकर अलर्ट जारी किया। जिसके अनुसार आज रात में जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने के साथ बिजली भी चमक सकती है। आगामी 28 दिसंबर को भी बारिश होने की संभावना है। ‌

2 min read
Google source verification
आज रात में होगी झमाझम बारिश, शनिवार दिन में भी बारिश वाला दिन

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आज रात जोरदार बारिश होने की संभावना है। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की भी संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आगामी 28 दिसंबर को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।‌ दिन में भी हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 29 दिसंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।‌ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। ‌

यह भी पढ़ें: कानपुर में पांच मंदिरों की खोज, शिवालय का शिवलिंग मिला गायब, मेयर ने अवैध कब्जा खाली करने को कहा

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। देर रात को गरज चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान झमाझम बारिश भी होगी। 100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान बताया गया है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

कैसा रहेगा कन्नौज में 28 दिसंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात को उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर असर डालेंगी। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 29 दिसंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। रात में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।