4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज मौसम पूर्वानुमान: कभी आंधी तूफान तो कभी जोरदार बारिश, 10 मई तक रहेगा मौसम खराब

Sometimes storm, sometimes heavy rain, bad weather मौसम विभाग में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है जिसके अनुसार 10 मई तक बादल गरजने के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। बारिश भी होने की संभावना है। ‌कानपुर मंडल के जिलों में यही स्थिति बनी रहेगी।

2 min read
Google source verification

Sometimes storm, sometimes heavy rain, bad weather आईएमडी मौसम विभाग में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 7 मई को तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की भी संभावना है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश भी होने की संभावना है। कन्नौज में आज रात 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। बुधवार को भी हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को दोपहर को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 9 और 10 मई को भी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान युद्ध: आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए एडवाइजरी, सिविल डिफेंस सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार आज रात में बारिश होने की संभावना है। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान बताया गया है।

कैसा रहेगा कन्नौज में 7 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में 24‌ प्रतिशत बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा कन्नौज में 8 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुरुवार दोपहर को आंधी चलने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

कैसा रहेगा कन्नौज में रविवार 11 मई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 9 मई का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। 24 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 10 मई शनिवार का तापमान 27 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 9 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रविवार 11 मई का तापमान 27 से 38 डिग्री के बीच रहेगा। 11 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।