
IMD weather forecast मौसम विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में सुबह और रात में कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऊंचे आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। जिससे तापमान में दो डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। कानपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। यह स्थिति कन्नौज की रहने वाली है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 31 जनवरी शुक्रवार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दक्षिण दिशा से रहने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। धुंध का असर दिखाई पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। तेज धूप निकलने की संभावना है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है
संबंधित विषय:
Updated on:
30 Jan 2025 07:13 pm
Published on:
30 Jan 2025 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
